{"_id":"5b52474a4f1c1b39748b61be","slug":"11532118858-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्रप्रस्थ संघर्ष मोर्चा के साथ है साधू समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्रप्रस्थ संघर्ष मोर्चा के साथ है साधू समाज
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ मंडल को दिल्ली में शामिल करने की मांग
मेरठ। महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर मां नीलिमानंद महाराज ने कहा कि पश्चिम उप्र के मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ मंडलों के शहरों को दिल्ली प्रदेश में शामिल किया जाना चाहिए। इंद्रप्रस्थ प्रदेश संघर्ष मोर्चा इसकी लड़ाई लड़ रहा है। मोर्चा को समस्त साधु समाज का पूर्ण समर्थन है।
यह बात मां नीलिमानंद ने शुक्रवार को बाबा मनोहरनाथ मंदिर में पत्रकारों से वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि देश आजाद हुए 70 साल हो गए हैं लेकिन बीमार लोगों को लूटने की छूट चिकित्सकों को दी गई है। शिक्षा और चिकित्सा में माफिया राज हो गया है। इंद्रप्रस्थ प्रदेश संघर्ष मोर्चा ने मांग उठाई है कि शिक्षा व चिकित्सा का व्यापार बंद किया जाए। भ्रष्टाचार पर नकेल लगे। सरकार को मोर्चा की बात स्वीकार करके पश्चिम क्षेत्र के शहरों को दिल्ली प्रदेश में शामिल कर देना चाहिए। जलसमाधि के कार्यक्रम से पहले सरकार को कदम उठना चाहिए। मोर्चा के अध्यक्ष अशोक सिवाच, मुक्ता चौधरी, पूनम गुप्ता, किरण बजाज, सीमा बजाज, अरुण गुप्ता, रेखा गोयल, मोना चौधरी, कमलेश, बाला त्यागी, विमलेश शर्मा, सुगंधा आदि मुख्य रहे।