{"_id":"5b50fb6f4f1c1b35748b5d72","slug":"11532033903-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की परेशानी दूर नहीं हुई तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की परेशानी दूर नहीं हुई तो होगा आंदोलन
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई न होने पर व्यापारी कल करेंगे बंदी
मेरठ। पश्चिम उप्र संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक में जलभराव, सफाई आदि को लेकर चर्चा हुई। इसमें व्यापारियों ने कहा कि यदि नगर निगम उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करता है तो वह आंदोलन करेंगे। व्यापारियों ने शनिवार को अपने प्रतिष्ठान बंद कर चाबियां नगर आयुक्त को सौंपने की बात कही। महानगर उपाध्यक्ष जतिन अरोड़ा के यहां हुई बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पं. आशु शर्मा और संचालन महानगर अध्यक्ष कांति प्रसाद ने किया। व्यापारियों ने बताया कि दो साल से नाला सफाई नहीं हुई है। इससे व्यापारियों में आक्रोश है। पं. आशु शर्मा ने व्यापारियों से कहा कि शनिवार को नगर निगम बाजार में पूर्ण बंदी रहेगी तथा व्यापारी अपनी दुकानों की चाबियां नगर आयुक्त के दफ्तर में जमा कराएंगे। बाजार अध्यक्ष हाजी अकील, महामंत्री संजीव अरोड़ा, गुलफाम खान, मंसूर भाई, सुरेश बजाज, हाजी अमजद, शकील अहमद, अमित मित्तल आदि मौजूद रहे।