{"_id":"5b4e57704f1c1b6f548b5294","slug":"11531860848-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगाआरती का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगाआरती का प्रशिक्षण शुरू
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा आरती का प्रशिक्षण शुरू
मेरठ। श्री सनातन धर्म धर्मेश्वर महादेव मंदिर बुढ़ाना गेट पर महामृत्युंज्य भगवान शिव की विशेष आरती करने के लिए मंदिर में प्रशिक्षण शुरू हो गया है। मंगलवार को बनारस से शुभम पाठक मेरठ पहुंचे।
बुढ़ाना गेट स्थित सनातन धर्म धर्मेश्वर महादेव मंदिर का हाल ही में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने जीर्णोद्धार कराया। भगवान महामृत्युंजय की मूर्ति स्थापित कराई। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। मंदिर में भगवान की विशेष आरती के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने बनारस से पंडितों को बुलाया है। जिससे वह मंदिर में पूजा करने वाले पंडितों को बनारस में गंगा की आरती की तर्ज पर आरती करना सिखा सकें। डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि सावन के प्रथम सोमवार से महाआरती शुरू की जाएगी। बनारस के शुभम पाठक ने संतोष कुमार त्रिपाठी, डॉ. पंकज झा और अशोक को विशेष आरती के बारे में बताया। शाम को मंदिर में शिव आरती करके दिखाई गई। सावन के प्रथम सोमवार 30 जुलाई को विशेष आरती का शुभारंभ होगा। प्रतिदिन शाम सात बजे आरती होगी।