{"_id":"5acd18764f1c1b803d8b471a","slug":"11523390582-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएडी परीक्षा के लिए रोडवेज ने कसी कमर, लगेगी अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएडी परीक्षा के लिए रोडवेज ने कसी कमर, लगेगी अतिरिक्त बसें
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। आज होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए रोडवेज ने भी कमर कस ली है। परीक्षार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए आरएम ने सोहराबगेट, भैसाली व मेरठ डिपो के एआरएम को अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने को कहा है। वहीं अड्डों पर अतिरिक्त स्टाफ भी लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
बीएड प्रवेश परीक्षा 2018 के लिए मेरठ और सहारनपुर मंडल के 9 जनपदों के छात्रों का सेंटर मेरठ में बनाया गया है। परीक्षा में करीब 37 हजार छात्रों ने फार्म भरे हैं। अभ्यर्थियों की इतनी भारी संख्या को देखते हुए जहां पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट हैं, वहीं रोडवेज भी तैयारी में जुट गया है। मेरठ रोडवेज रीजन के आरएम एसके बनर्जी ने बताया कि रीजन के सभी डिपो के एआरएम को अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने को कहा है। पेपर छूटने से पहले ही डिपो पर बसें खड़ी कर दी जाएंगी। किसी भी अभ्यर्थी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।