फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जाम , मेरठ के लिए-Meerut

जाम , मेरठ के लिए-Meerut

Mon, 26 Mar 2018 02:47 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
जाम , मेरठ के लिए-Meerut
चार लाख श्रद्धालुओं से एनएच-58 घंटों जाम
विज्ञापन

मोदीनगर। नवरात्र की अष्टमी व नवमी पर रविवार को सीकरी मेले में पहुंचे चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने नेशनल हाइवे-58 जाम कर दिया। करीब सात किमी लंबे जाम में सैकड़ों वाहन कई घंटे जाम में फंसे रहे। इसके चलते मेरठ और गाजियाबाद से रूट डायवर्ट कर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला गया। इसके बावजूद भी वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
रविवार तड़के से ही मोदीनगर के अलावा मेरठ और आसपास के जिलों से भक्त माता के दर्शन के लिए सीकरी में जुटने लगे थे। दोपहर बाद भक्तों की भीड़ बढ़ी तो हाइवे पर जाम के हालात भी विकट होने शुरू हो गए। भीड़ को काबू में पाने के लिए पुलिस-प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ी। मेले का आखिरी दिन, अष्टमी व नवमी के अलावा रविवार का अवकाश होने के चलते मेले में चार लाख से अधिक श्रद्धालु उमड़े।
विज्ञापन

अधिकांश श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली, बुग्गी व ऑटो से मेले में पहुंचे तो हाइवे पर लंबा जाम लग गया। तिबड़ा-मानकी, काजमपुर-मानकी और सीकरी खुर्द मार्ग में भी वाहन फंस गए। वाहनों के गलत साइड से आने के कारण ज्यादा स्थिति बिगड़ी। एएसपी रवि कुमार ने बताया कि जाम पर काबू पाने के लिए रूट डायवर्जन किया गया। गाजियाबाद से मेरठ जाने वाले वाहनों को मुरादनगर के गंगनहर से निकाला गया। जबकि मेरठ से गाजियाबाद जाने वाले भारी वाहनों को राज चौपले से हापुड़ मार्ग से होते हुए गाजियाबाद के लिए डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



खास बातें:
सीकरी मेला के चलते सात किमी लंबे जाम में फंसे वाहन, मेरठ और गाजियाबाद से हुआ रूट डायवर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed