{"_id":"5a8dd8e04f1c1bbd218b467f","slug":"11519245536-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"386 घरों में मिली बिजली चोरी, 14 मीटर टेंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
386 घरों में मिली बिजली चोरी, 14 मीटर टेंपर
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
386 घरों में मिली बिजली चोरी, 14 मीटर टैंपर
- घरेलू, कामर्शियल व औद्योगिक कनेक्शनों में चोरी होते मिली बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। बिजली चोरी रोको विशेष अभियान के तहत बुधवार को पीवीवीएनएल और विजिलेंस की संयुक्त टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर घरों से लेकर उद्योगों तक बिजली चोरी पकड़ी। कंपनी के एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि अभियान के तहत 2289 घरेलू कनेक्शनों की चेकिंग की गई जिसमें 386 प्रकरणों में सीधे बिजली चोरी होती मिली। 14 मामले मीटर टैंपर के मिले। 224 कामर्शियल कनेक्शनों की चेकिंग में 38 में चोरी होती मिली। वहीं 36 औद्योगिक कनेक्शनों की चेकिंग में सात बड़े उद्यमियों के यहां बिजली चोरी मिली। मेरठ क्षेत्र के अंतर्गत विभागीय एवं प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम ने 443 जगह छापे मारे, जिसमें 33 प्रकरणों में विद्युत चोरी पकड़ी गई। 87 प्रकरणों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके सापेक्ष 22 लाख का राजस्व निर्धारण किया गया और 2.75 लाख की वसूली की गई। नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय अधिशासी अभियंता मनीष गुप्ता ने बताया बुधवार को बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। इसमें शास्त्रीनगर क्षेत्र के मेरठ मेडिकोज, सुधीर शर्मा, मधुर कोलोनाइजर, स्टेट बैंक आफ इंडिया, दीपा फ्रांसिस, सुरेश चंद, नरेश वर्मा, अतुल त्यागी आदि शामिल रहे। इन सभी पर 10 हजार से लेकर 98 हजार रुपये तक का बकाया है। वहीं नगरीय विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि उन्होंने लिसाड़ी गेट व लिसाड़ी रोड बिजलीघर क्षेत्र में चलाए अभियान के तहत बकाएदारों के खिलाफ कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। इसमेें सौ से ज्यादा लोगों के कनेक्शन काटे गए। मौके पर ही दस लाख से ज्यादा की बिल वसूली की गई और आधा दर्जन से ज्यादा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।