{"_id":"5a4d46004f1c1b5c248b62e5","slug":"11515013632-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक के खिलाफ कलक्ट्रेट पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक के खिलाफ कलक्ट्रेट पर धरना
Updated Thu, 04 Jan 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की संयोजिका एडवोकेट शाहीन परवेज ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। वे एक तलाक पीड़िता परवीन के साथ कलक्ट्रेट पहुंची थीं। इस दौरान पीड़िता परवीन ने तीन तलाक के खिलाफ तीन बेटियों और एक बेटे के साथ जिलाधिकारी कार्यालय धरना दिया।
तीन तलाक के खिलाफ लंबे समय से लड़ रहीं शाहीन परवेज ने कहा कि लोकसभा में तीन तलाक बिल पास होने पर वे काफी खुश हुई थीं। उनका मानना है कि यह बिल राज्यसभा में भी जल्द पास होना चाहिए। ताकि तीन तलाक पर कड़ा कानून लागू किया जा सके। तलाक पीड़िताएं भी इस कानून का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
उधर, जिलाधिकारी कार्यालय पर तलाक पीड़िता को देखकर लोगों की भीड़ लग गई। किला परीक्षितगढ़ निवासी महिला ने बताया कि उसका पति तलाक देकर भाग गया। उसके चार बच्चे पिता को याद कर रोते हैं। पीड़िता परवीन ने तीन तलाक पर कानून बनाने के फैसले को सही बताते कहा कि तीन तलाक के बाद महिला की हालत वही जानती है। पीड़िता को समाज और अपने ही परिवार में घुट घुटकर जीना पड़ता है। जल्द ही तीन तलाक पर कानून बिल पास होने के बाद लागू होना चाहिए। ताकि लाखों तलाकशुदा महिलाओं को इंसाफ मिल सके।
विज्ञापन
खास बातें:
- तलाक पीड़िता ने जिलाधिकारी के द्वारा भेजा प्रधानमंत्री को ज्ञापन
- एडवोकेट शाहीन परवेज ने कहा, राज्यसभा में जल्द पास हो बिल