{"_id":"5a4a9d7d4f1c1b96698bc501","slug":"11514839421-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम ने फुटबाल चौराहा से शुरू करायी रात्रि में सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम ने फुटबाल चौराहा से शुरू करायी रात्रि में सफाई
Updated Tue, 02 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम ने फुटबाल चौराहा से शुरू कराई रात्रि में सफाई
फोटो
मेरठ। स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में अच्छे अंक पाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने शहर के प्रमुख चौराहों पर रात्रि में सफाई की शुरुआत की है। सोमवार रात दिल्ली रोड स्थित फुटबाल चौराहा से नवीन मंडी तक सफाई की गई। नगर निगम के चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय, भाजपा पार्षद राजीव काले, पूनम गुप्ता, अतुल दीक्षित, राकेश गौड़, विकास मित्तल, अनुज दीक्षित आदि ने भी स्वच्छता मित्रों के साथ मिलकर झाडू लगाई। फुटबाल चौराहा, टीपीनगर और एल ब्लॉक तिराहा से पर सफाई की गई। निगम प्रशासन की माने तो तीनों चौराहों पर रात्रि सफाई का कार्य नीता एसोसिएट्स को दिया गया है। ठेकेदार प्रतिदिन रात्रि में सफाई कार्य कराएगा। फिलहाल नगर निगम ने महानगर के नौ चौराहों की सफाई व्यवस्था ठेके पर दी है। प्रत्येक चौराहे पर 200 मीटर की दूरी तक सफाई करानी होगी।