फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चुनाव को गंभीरता से लें, लापरवाही न बरतें : डीएम

चुनाव को गंभीरता से लें, लापरवाही न बरतें : डीएम

Thu, 02 Nov 2017 02:42 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
चुनाव को गंभीरता से लें, लापरवाही न बरतें : डीएम
मेरठ। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर वर्मा ने नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही न करे। नहीं तो कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सीडीओ और एडीएम (प्रशासन) को देते हुए कहा कि वह अपने निर्देशन में प्रशिक्षण कार्य संपन्न कराएं।
विज्ञापन

बचत भवन में आयोजित बैठक में उन्हाेंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन कराने में किसी तरह की ढील न दें। जहां भी इसका उल्लंघन पाया जाता है, तत्काल नोटिस जारी कर कार्रवाई करें। कताई मिल परिसर में होने वाली मतगणना की तैयारी अभी से कराना शुरू कर दें। वहां के स्ट्रांग रूमों की मरम्मत के साथ सफाई आदि पहले से दुरुस्त कर लें। सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का खाका तैयार कर लें। डीएसओ और एआरटीओ को निर्देश देेते हुए कहा कि वह आपसी समन्वय से चुनाव में जरूरत के अनुसार वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। मुख्य कोषाधिकारी को भी लेखा टीम गठित कर सक्रिय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ऑनलाइन है नामांकन प्रक्रिया
आरओ व एआरओ की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य में अनुशासन हीनता बर्दास्त नहीं होगी। निर्वाचन में नामांकन प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है, इसलिए सभी अधिकारी हर कार्यप्रणाली से अवगत रहें। उन्होंने तहसील मवाना व सरधना में इंटरनेट समस्या से निर्वाचन कार्य में आ रहे व्यवधानों से अवगत होते हुए बीएसएनएल अधिकारी को वहां आवश्यकतानुसार इंटरनेट की व्यवस्था प्रत्येक दशा में कल तक कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ आर्यका अखौरी, सीएमओ डॉ. राजकुमार, एडीएम (प्रशासन) सत्य प्रकाश पटेल, एडीएम (वित्त) आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम (एलए) राजेंद्र सिंह, एआरटीओ दीपक शाह, उप निदेशक मंडी पुष्कर राज सिंह, अपर नगर आयुक्त अली हसन कर्नी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- जिलाधिकारी ने की निर्वाचन संबंधी कार्यों की समीक्षा
- कहा, सीडीओ और एडीएम देंगे मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed