फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कुंभकर्णी नींद में सोया निगम, सफाई में जुटी श्रीराम की सेना

कुंभकर्णी नींद में सोया निगम, सफाई में जुटी श्रीराम की सेना

Tue, 26 Sep 2017 02:35 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
कुंभकर्णी नींद में सोया निगम, सफाई में जुटी श्रीराम की सेना
श्रीराम और हनुमान, साफ करने उतरे जिमखाना मैदान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
पिछले 100 साल से जिमखाना मैदान में हो रही श्री रामलीला इस बार सरनीमल धर्मशाला में हो रही है। क्योंकि जिमखाना में बरसात का पानी और कीचड़ फैली है। वहीं नगर निगम प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इस पर सोमवार को श्रीरामलीला के कलाकारों ने खुद ही जिमखाना मैदान की सफाई की।
श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान, सुमंत और कैकेयी का वेश धारण किए कलाकारों ने हाथ में फावड़ा और तसला लेकर मैदान को साफ किया। हनुमान जी का वेश धारण किए कलाकार के एक हाथ ही गदा था तो दूसरे हाथ में फावड़ा। इस दौरान कलाकार जय श्रीराम के जयकारे लगाते रहे। वहीं लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। सफाई के दौरान कलाकारों ने श्रीरामचरित मानस की चौपाइयों से कलियुग को याद कराया। साथ ही कहा कि यह भी कलियुग का एक हिस्सा है कि जनता परेशान है और अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। इस दौरान श्रीरामलीला कमेटी से जितेंद्र मणि, संजीव अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, सुशील गर्ग, प्रतीक जिंदल, संजीव गुप्ता, दिवाकर, आदित्य गुप्ता, दिनेश भारद्वाज, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सड़क पर ही थी श्रीराम लीला मंचन की तैयारी
श्रीरामलीला कमेटी और कलाकारों ने सोमवार को दिन में ही सड़क पर श्रीरामलीला मंचन करने का निर्णय लिया। लेकिन बाद में वे जिमखाना मैदान में फैली कीचड़ को साफ करने पहुंच गए। लगभग दो घंटे तक सफाई की गई। वहीं इस दौरान नगर निगम का कोई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से जिमखाना में होगी श्रीराम लीला
श्रीरामलीला कमेटी के सदस्य मनोज अग्रवाल ने बताया कि जिमखाना में पिछले 100 साल से रामलीला मंचन हो रहा है। लेकिन इस बार नगर निगम प्रशासन की लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण रामलीला का मंचन सरनीमल धर्मशाला में हो रहा है। अब कमेटी ने निर्णय ले लिया है कि अगर निगम मंगलवार को दिन में जिमखाना मैदान को पूरी तरह ठीक नहीं कराता है तो कमेटी अपने स्तर से व्यवस्था करेगी। लेकिन श्रीराम लीला का मंचन मंगलवार को जिमखाना में ही होगा।

निगम ने लगवाया एक पंप
नगर निगम प्रशासन ने जिमखाना मैदान से पानी हटाने के लिए एक पंप लगवाया हुआ है। जिससे पानी को बाहर खींचा जा रहा है। पिछले दो दिन हुई लगातार बारिश के कारण जिमखाना मैदान की सूरत ही बदल गई। जहां पानी भर गया था, वहीं कीचड़ हो गई।

हम शर्मिंदा हैं
नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि समय से जिमखाना मैदान की सफाई कराई जाए। निगम ने कराया भी था, लेकिन बारिश के कारण पानी भर गया। श्रीरामलीला के कलाकारों को जिमखाना में सफाई की, इसके लिए हम शर्मिंदा हैं। मंगलवार को सुबह दस बजे नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों को लेकर स्वयं जिमखाना पहुंचेंगे। दिन भर काम कराकर मैदान को श्रीरामलीला के लिए तैयार कराया जाएगा। हरिकांत अहलुवालिया, महापौर।

आज सब ठीक करा देंगे
बारिश के कारण जिमखाना मैदान पर पानी भर गया था। दो दिन से पंप लगवाया हुआ है। संबंधित अधिकारियों की अलग से ड्यूटी लगाई हुई है। मंगलवार को सब ठीक करा दिया जाएगा। मनोज कुमार चौहान, नगरायुक्त

खास बात
श्रीरामलीला के कलाकारों ने हाथ में फावड़ा और तसला लेकर की मैदान की सफाई
बारिश के बाद यहां फैली है कीचड़, नगर निगम अधिकारी बैठे हैं आंखें मूंदकर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed