फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जाम की खबर

जाम की खबर

Tue, 26 Sep 2017 02:23 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
जाम की खबर
नहीं है कोई प्लान, हार ओर लगा है जाम
विज्ञापन

मेरठ। शहर में जाम लगना अब आम बात हो गई है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब जाम न लगता हो। अब नवरात्र में जैसे ही बाजारों में खरीददारी के लिए भीड़ बढ़नी शुरू हुई है, वैसे ही बाजारों में जाम की स्थिति और खराब हो गई है। सोमवार को भी चौराहों से लेकर मुख्य बाजारों तक जाम की स्थिति बनी रही। वहीं ट्रैफिक व थाना पुलिस के पास यातायात व्यवस्था को लेकर कोई प्लान नहीं है।
सोमवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर भीषण जाम की स्थिति रही। लालकुर्ती पैठ बाजार से लेकर जीरो माइल तक वाहन जाम में फंसे रहे। जीरो माइल चौराहे से लेकर बेगमपुल तक भी जाम का यही हाल रहा। दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डा, केसरगंज और रेलवे राड चौराहे पर तो वाहन चालकों के पसीने छूट गये। मेट्रो प्लाजा पर जहां दोनों तरफ से वाहन आड़े तिरछे फंसे रहे। वहीं सड़क पर अवैध तरीके से ऑटो, ई-रिक्शा और रोडवेज की बसें रुकने से फुटबाल चौक पर जाम की स्थिति बनी रही। बागपत रोड पर भी जाम का यही हाल रहा।
विज्ञापन

घंटाघर पर एसपी सिटी कार्यालय होने के बाद भी जाम के आगे पुलिस की व्यवस्था चौपट होती जा रही है। जिला अस्पताल रोड पर छतरी वाले पीर तक दोपहर में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। बच्चा पार्क चौराहा, ईव्ज चौराहा, इंदिरा चौक और हापुड़ अड्डा भी जाम की चपेट में रहे। हापुड़ अड्डा चौराहे पर पुलिया निर्माण के चलते वन-वे व्यवस्था के कारण लगातार जाम लग रहा है। हापुड़ अड्डा से भूमिया पुल तक दोपहर से शाम तक जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार जाम की चपेट में
भगत सिंह मार्केट, लालकुर्ती बाजार, आबूलेन, सदर बाजार, खैरनगर, वैली बाजार, शहर सराफा में सड़क पर ही वाहन खड़े होने से जाम की समस्या बनी हुई है।
ट्रैफिक पुलिस की ये है स्थिति
ट्रैफिक में एसपी ट्रैफिक, तीन सीओ, एक टीआई, दो टीएसआई, दस एचसीपी, 102 कांस्टेबल तैनात हैं। जाम खुलवाने के लिए दो इंटरसेप्टर गाड़ी, एक जीप, दस ट्रैमो बाइक हैं। इसके बावजूद जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है।


शहर में पार्किंग की व्यवस्था न होने से जाम की समस्या बन रही है। मुख्य बाजारों में कुछ स्थानों पर सड़क पर वाहन खड़े होने से जाम लग रहा है। जाम की समस्या से निपटने को प्लान बनाया जा रहा है। त्योहारों के दौरान बाजारों में भी ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। संजीव वाजपेयी, एसपी ट्रैफिक
खास बात
ट्रैफिक और थाना पुलिस के पास नहीं है जाम से निपटने की कोई योजना
शहर में पार्किंग न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं पुलिस अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed