{"_id":"59c964644f1c1bb7538b465b","slug":"11506370660-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू को लेकर सीसीएसयू में प्रदर्शन, मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू को लेकर सीसीएसयू में प्रदर्शन, मार्च निकाला
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में सुरक्षा की मांग को लेकर धरने पर बैठी छात्राओं पर लाठीचार्ज की घटनी की निंदा पूरे देश में हो रही है। सोमवार को सीसीएसयू के छात्र-छात्राओं ने बीएचयू की छात्राओं के समर्थन में प्रदर्शन किया। पैदल मार्च निकाला। मोमबत्ती हाथ में लेकर उसे मशाल जुलूस के रूप में प्रदर्शित किया। साहित्य कुटीर पर बैठक कर विवि प्रशासन और पुलिस की निंदा की गई।
साहित्य कुटीर पर छात्र नेता गगन सोम के नेतृत्व में छात्रों ने बैठक की। लाठीचार्ज की घटना पर बीएचयू के कुलपति से इस्तीफा देने की मांग की गई। छात्रों ने कहा कि विवि कैंपस में छात्राओं पर ज्यादती हुई है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्र नेता आदित्य पंवार के नेतृत्व में लाठीचार्ज के विरोध में छात्र-छात्राओं ने शांतिपूर्वक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शन करने वालों में राखी कुमारी, संगीता, दीपक तालान, दिनेश हुड्डा, विजय राणा, विशाल चौधरी, अनिरुद्ध जैन, राजकुमार, प्रियव्रत शामिल रहे। शाम को समाजवादी छात्रसभा ने लाठीचार्ज में विरोध में विवि कैंपस में मोमबत्ती जलाकर मशाल जुलूस के रूप में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में राजदीप विकल, आदेश प्रधान, अंकुश नागर, सुमित, आकाश, केके, गौरव, मेहताब, उमेर, नदीम, नितिन, आमिर आदि शामिल रहे।