फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आफत की बारिश, मकान गिरा और बच्ची की मौत

आफत की बारिश, मकान गिरा और बच्ची की मौत

Thu, 07 Sep 2017 02:51 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
आफत की बारिश, मकान गिरा और बच्ची की मौत
मेरठ। बुधवार आधी रात आयी आफत की बारिश एक परिवार पर कहर बनकर टूट पड़ी। तेज बारिश से दो मंजिला मकान का एक हिस्सा भरभराकर ढह गया। इस दौरान सात साल की मासूम की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि भाई-बहन समेत परिवार के चार लोग घायल हो गए। परिवार में चीख पुकार मचने पर आसपास के लोग दौड़े और काफी मशक्कत कर लोगों को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मामला लिसाड़ी गेट की मदीना कॉलोनी का है। इस्लामुद्दीन का परिवार मकान में सोया हुआ था। रात करीब 12 बजे तेज बारिश हो रही थी। अचानक घर के पिछले हिस्से की दीवार भरभराकर गिर गई। जिसके मलबे में इस्लामुद्दीन का बेटा असलम (18), अफजाल (21), बेटी साइना (17), नाती सोफिया (7) पुत्री फुरकान दब गए। परिवार के लोगोें की चीख पुकार सुनकर मोहल्ले में जाग हो गई।
विज्ञापन

लोगों ने मलबे से चारों लोगों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉ. हर्षण सिंह ने सोफिया की मौत की पुष्टि कर दी। जिस पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर लिसाड़ी गेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि घायल तीनों लोगों की हालत ठीक है। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले आई थी नाती
इस्लामुद्दीन की बड़ी बेटी गुलिस्ता दो दिन पहले अपनी बच्ची सोफिया को लेकर घर आई थी। उसे बुधवार शाम को अपनी ससुराल जाना था। लेकिन बारिश के चलते वह नहीं गई। सोफिया कक्षा दो में पढ़ती थी। परिवार की लाडली थी। उसकी मौत की खबर सुनकर उसके पिता और दादा-दादी भी जिला अस्पताल में पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। लेकिन परिवार के लोगों ने इंकार कर दिया।
खास बात
- दीवार के मलबे में दबकर भाई-बहन समेत चार लोग घायल हुए
- लिसाड़ी गेट की मदीना कॉलोनी में बुधवार आधी रात हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed