{"_id":"59a5d7354f1c1b06278b46c1","slug":"11504040757-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटने से बचे वैज्ञानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटने से बचे वैज्ञानिक
Updated Wed, 30 Aug 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन वैज्ञानिक लुटने से बचे
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम (मेरठ)
दिल्ली से हरिद्वार जा रहे तीन वैज्ञानिक हाईवे पर लुटने से बच गए। चाय पीने के लिए वह एक ढाबे पर रुके थे, जहां दो युवक उनकी गाड़ी में पंक्चर करने लगे। इस बीच पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार दिल्ली के जल संसाधन मंत्रालय के वैज्ञानिक अश्वनी कुमार, फुरकान, एनएस राज चालक के साथ गाड़ी से हरिद्वार जा रहे थे। मंगलवार शाम को करीब सात बजे वह मोदीपुरम दुल्हैड़ा चुंगी स्थित पंडित ढाबे पर चाय पीने के लिए रुक गए। तभी एक बाइक पर दो युवक आए और उनकी गाड़ी में पंक्चर करने लगे। जिसे देखकर चालक ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंची और उन्हें पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार एक गैंग हाईवे पर सक्रिय है, वह ढाबों के किनारे खड़े वाहनों को देखकर पंक्चर करता है और आगे चलकर उनके साथ लूटपाट करता है। वहीं पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह दिल्ली के रहने वाले हैं और हरिद्वार जा रहे थे। साइड न देने के वजह से गाड़ी में पंक्चर कर रहे थे। उनके पास से पंक्चर करने की मशीन भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार हाईवे किनारे के ढाबों पर खड़े वाहनों में यह गैंग कभी पंक्चर करता है तो किसी वाहन का शीश तोड़कर समान चुरा लेता है। यह गैंग हाईवे पर ही लूटपाट करता है।
ढाबे पर वैज्ञानिकों की गाड़ी में दो युवक पंक्चर कर रहे थे। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। दोनों दिल्ली के रहने वाले है। यह बड़ा गैंग हो सकता है जो इस तरह की घटना को अंजाम देता है। वैज्ञानिक हरिद्वार के लिए रवाना हो गए थे। सुभाष अत्री, एसओ पल्लवपुरम
विज्ञापन
खास बातें
दिल्ली से हरिद्वार जा रहे वैज्ञानिक हाईवे पर एक ढाबे पर रुके थे
वहां दो युवक कर रहे थे उनकी गाड़ी में पंक्चर, पुलिस ने दबोचा