फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   इनरव्हील क्लब के कार्यक्रम में जमा रंग

इनरव्हील क्लब के कार्यक्रम में जमा रंग

Thu, 24 Aug 2017 03:07 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
इनरव्हील क्लब के कार्यक्रम में जमा रंग
इनरव्हील क्लब के कार्यक्रम में जमा रंग
विज्ञापन

मेरठ। इनरव्हील क्लब शास्त्रीनगर ने अपनी मासिक सभा में स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी और कृष्ण छठी धूमधाम से मनाई। सभा का आयोजन डायनिंग इन रेस्टोरेंट में हुआ। सचिव रजनी सेठी ने अध्यक्ष बबीता गुप्ता को कॉलर पहनाकर कार्यक्रम शुरू किया। रीता सोबती, अर्चना सिंह, संगीता सक्सेना, लक्ष्मी और मंजरी ने भजन और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। मीरा मिश्रा, रजनी सेठी ने कृष्ण भक्त नाटिका, बबीता गुप्ता और दीपा गुप्ता ने राधा कृष्ण नृत्य पेश किया। नन्हें बाल कृष्ण उत्कर्ष बाटला ने सबका मन मोह लिया। पीडीसी आशा जैन, अनीता सिंह, हिमा गौड़, कनिका सब्बरवाल, अनिता बग्गा, सुषमा सिंह, सीमा अधलखा, निशा आदि मौजूद रहीं।

कृष्ण महारास पर कार्यक्रम आयोजित
मेरठ। गढ़ रोड स्थित एक होटल में इनरव्हील प्रभात की सदस्याओं ने कृष्ण के महारास पर कार्यक्रम आयोजित किया। भारतीय परंपराओं को सम्मान देते हुए नौ रसों की शानदार प्रस्तुति दी गई। सभा की संयोजिका मीनू रस्तोगी और शैली रहीं। संचालन ऊषा गुप्ता ने किया। अध्यक्षता पमपम जैन ने की। नीलिमा ऐरन, नीता रस्तोगी, रजनी, अलका, रचना, शैलजा, रिशिका, मधु, संगीता, रितु मित्तल, अंजली मौजूद रहीं।
विज्ञापन



आर्मी पब्लिक स्कूल में किया डांस
मेरठ। आर्मी पब्लिक स्कूल मेरठ कैंट में स्पिक मैके का कार्यक्रम हुआ। भारतीय शास्त्रीय संगीत की नृत्य कला नृत्य का प्रदर्शन किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. रीटा गुप्ता ने मुख्य नृत्यांगना अनिता शर्मा और आरहि कौशिक, प्रशांता राजखोवा, गैरिन कालिता और प्रसन्ना का स्वागत किया। संगीत शिक्षिका कृतिका शर्मा और गौरव साहा का सहयोग रहा। संचालन सुष्मिता और अंजलि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed