फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ग्रामीणों ने डीएम से की राशन डीलर की शिकायत

ग्रामीणों ने डीएम से की राशन डीलर की शिकायत

Mon, 24 Jul 2017 08:30 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने डीएम से की राशन डीलर की शिकायत
कोटेदार हड़ताल पर, अगले माह नहीं उठाएंगे राशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर राशन वितरण के लिए लगाई गई मशीनों में नेटवर्क की समस्या और कार्ड धारकों द्वारा राशन डीलरों पर किए जा रहे हमलों के विरोध में सोमवार को कोटेदारों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने हड़ताल पर जाने और अगले माह का राशन गोदाम से न उठाने की चेतावनी दी। बाद में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
राशन डीलर मेरठ उचित दर विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में कमिश्नरी चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में जमा हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे। एसोसिएशन के महामंत्री संजीव कुमार ने बताया कि प्रशासन द्वारा सस्ते गल्ले की दुकानों पर राशन वितरण के लिए लगाई गई मशीनें नेटवर्क न मिलने के कारण नहीं चल पा रही हैं। बड़ी संख्या में कार्ड धारक आधार से लिंक नहीं किए गए हैं। इसका विरोध राशन डीलर को झेलना पड़ रहा है। कार्ड धारक कोटेदारों पर हमला बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मशीनों में नेटवर्क की समस्या दूर नहीं कराई जाएगी तब तक जिले में राशन वितरण बंद रहेगा। उन्होंने अगले माह गोदामों से राशन नहीं उठाने की चेतावनी दी। उन्होंने कोटेदार का कमीशन बढ़ाने की भी मांग की। शाहिद ने कहा कि सप्लाई इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार राशन डीलरों से उगाही कर रहे हैं। उनका ट्रांसफर जिले से बाहर किया जाए। इस अवसर पर संतोष शर्मा, कुलदीप गुप्ता, प्रवीन गर्ग, पवन राणा, चांद मंसूरी, अयूब, हाजी इफ्तकार, सुनील गुप्ता, आकाश, सतेन्द्र, तालिब, संजय गोयल आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन

इंसेट===
डीएम से की कोटेदार की शिकायत
मेरठ। गांव नासरपुर में राशन का वितरण न करने और कार्ड धारकों से अभद्र व्यवहार किये जाने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम से कोटेदार की शिकायत की। गांव के अमित कुमार ने कोटेदार पर राशन की कालाबाजारी का आरोप लगाया। बताया कि वह कार्डधारकों को राशन का वितरण नहीं करता है। शिकायत करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करता है। इस संबंध में कई बार आपूर्ति विभाग के अफसरों व अन्य अधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन किसी से अभी तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे उपभोक्ता नाराज हैं। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर मामले में जांच कराने और कोटेदार पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान गांव के महिपाल सिंह, चमन सिंह, रीता देवी, रेखा, सुदेश, महेन्द्र सिंह, ईश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख बातें===
कमिश्नरी पर जमा होकर राशन डीलरों पर हो रहे हमलों के विरोध में प्रदर्शन
सप्लाई इंस्पेक्टर के खिलाफ खोला मोर्चा, सीएम के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed