फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   12 जुलाई से सोहराब गेट शिफ्ट हो जाएगा भैसाली अड्डा

12 जुलाई से सोहराब गेट शिफ्ट हो जाएगा भैसाली अड्डा

Tue, 04 Jul 2017 03:43 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 03:43 AM IST
विज्ञापन
12 जुलाई से सोहराब गेट शिफ्ट हो जाएगा भैसाली अड्डा
12 से सोहराबगेट डिपो पर शिफ्ट हो जाएगा भैसाली बस अड्डा
विज्ञापन

मेरठ। कांवड़ यात्रा को देखते हुए रोडवेज ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। आरएम एसके बनर्जी ने बताया कि इस साल कांवड़ मेले की अवधि 12 जुलाई से 21 जुलाई तक और परशुराम महादेव पर मेला अवधि 19 जुलाई से 21 जुलाई तक रहेगी। आगामी 12 जुलाई को भैसाली बस अड्डे को सोहराबगेट अड्डे पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। यहां से चलने वाली एमसीटीएसएल की महानगर बसें बंद रहेगी। कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-हरिद्वार हाइवे बंद होने के चलते हरिद्वार व मुजफ्फरनगर रूट पर चलने वाली बसों को वाया मीरापुर चलाया जाएगा। जबकि दिल्ली व गाजियाबाद जाने वाली बसों को वाया हापुड़ संचालित किया जाएगा। बागपत व शामली जाने वाली बसों को बाईपास से अस्थायी बस अड्डा तैयार कर चलाया जाएगा। परिवर्तित रूट दिल्ली, हापुड़, मेरठ-बिजनौर, हरिद्वार, मीरापुर, जानसठ, मुरादाबाद, दिल्ली से कानपुर, मैनपुरी, हरदोई, संभल, बदायुं, नगीना, हलद्वानी, काशीपुर आदि मार्गों की किराया सूची ईटीएम में तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। बनर्जी ने बताया कि इस दौरान अनुबंधित बसों को कोई अवकाश नहीं दिया जाएगा। बड़ौत डिपो बड़ौत से बुडसैनी एवं बागपत से बालैनी तक वाहनों का संचालन करेंगे। मेले को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था जलाभिषेक से पहले ही कर दी जाएगी। शिव भक्तों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। हरिद्वार जाने वाले भक्तों के लिए पर्याप्त बसे लगाई जाएगी। बसों का संचालन मेरठ और हरिद्वार से कराने के लिए जरूरी स्टाफ तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed