फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने पंकज गुप्ता

आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने पंकज गुप्ता

Sat, 18 May 2019 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने पंकज गुप्ता
- देशभर के आईआईए में बढ़ा मेरठ का कद
विज्ञापन

- 30 जून को वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष का पूरा होगा कार्यकाल
- 01 जुलाई से पंकज गुप्ता संभालेंगे कार्यभार
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। उद्यमियों की सबसे बड़ी संस्था इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) में मेरठ का कद और भी बढ़ गया है। मेरठ के वरिष्ठ उद्यमी और वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता को आईआईए का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव 17 मई शुक्रवार को लखनऊ आईआईए हेड ऑफिस में हुआ।
2019- 20 के लिए हुए इस चुनाव में पंकज गुप्ता निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। देश के विभिन्न आईआईए चैप्टर के 21 पदाधिकारी सदस्य मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान करते हैं। शुक्रवार को हुए चुनाव में पंकज गुप्ता अकेले चुनाव मैदान में थे। पंकज गुप्ता का ध्येय शुरू से ही सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों की सहायता करना एवं उन्नति करना रहा है। सफल उद्यमी होने के साथ वे कई सामाजिक संस्थाओं व शैक्षणिक संस्थाओं से जुड़े हैं। वह 1991 में आईआईए मेरठ के सदस्य बने। 1997 से 2002 तक आईआईए मेरठ चैप्टर के संयुक्त सचिव रहे। 2002 से 2007 तक सचिव व 2008 से 2010 तक मेरठ चैप्टर के अध्यक्ष रहे। इसके बाद उप्र स्तर पर डिविजनल चेयरमैन सचिव, महासचिव, उपाध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदों पर आसीन रहे। वे नियमित उद्यमियों की परेशानियों को हल करते रहे हैं। पंकज गुप्ता ने मोती लाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज इलाहाबाद से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पास कर भूटान के विवि में अध्ययन किया। इसके बाद मेरठ आकर उन्होंने ट्रांसफार्मर कंपनी में काम किया। 1995 में अपना स्वयं का ट्रांसफार्मर बनाने का उद्योग एपॉवर टेक स्थापित किया। इस उपलब्धि पर मेरठ डिविजनल चेयरमैन संजीव मित्तल, अजय गुप्ता, राजेंद्र सिंघल, एएन मल्होत्रा, धर्मपाल अरोड़ा, अरुण हजेला, सत्येंद्र वीर सिंह ने बधाई दी।
विज्ञापन

मेरठ से चौथे राष्ट्रीय अध्यक्ष
आईआईए को पंकज गुप्ता के रूप में मेरठ से चौथा राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला है। सबसे पहले स्व. वाई के गुप्ता संचालक उषा फिल्टर्स, राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। अजय गुप्ता संचालक दयाल स्पिन पाइप और स्व. जुगल किशोर संचालक हिंदुस्तानी उद्योग आईआईए का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

01 जुलाई से संभालेंगे कार्यभार
राष्ट्रीय अध्यक्ष का दो साल का कार्यकाल होता है। 30 जून को वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वैश्य का कार्यकाल समाप्त होगा। इसके बाद पंकज गुप्ता 01 जुलाई को शपथ ग्रहण के बाद कार्यभार संभालेंगे। पंकज गुप्ता ने बताया कि मुख्य फोकस यूपी में लागू हुई नई उद्योग नीति को पूरी तरह से लागू कराना और एमएसएमई के विकास के लिए कार्य करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed