फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिलाओं के नाम पर बैंक से लोन लेने का आरोप

महिलाओं के नाम पर बैंक से लोन लेने का आरोप

Fri, 03 May 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं के नाम पर बैंक से लोन लेने का आरोप
महिलाओं के नाम पर बैंक से लोन लेने का आरोप
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। गांव खजूरी में निवासी एक दर्जन महिलाओं ने गांव के युवक पर सरकारी योजनाओं के नाम पर लोन निकालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पु
ग्राम खजूरी निवासी अंजुम, आशमा, शमीना, मुशलमीन, रवीना, रूखशाना, बानो, जमीना, बबली, भूरी, सतवीर, इमराना आधा दर्जन महिलाओं ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव निवासी एक युवक ने पेंशन, मकान, शौचालय बनवाने एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर उनसे पहचान पत्र, राशन कार्ड, बैंक की पास बुक व अन्य कागजात लेकर प्रत्यके महिलाओं के नाम पर नगर के सिंडिकेट बैंक से 25 हजार का लोन निकाल लिया। लेकिन आठ साल तक उन्हें कोई सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला। 4 फरवरी 2019 को बैंक द्वारा लोन जमा करने का नोटिस प्राप्त हुआ तो उनके होश उड़ गए। लोन निकालने की जानकारी मिलने पर महिलाओं ने बैंक में पहुंच जानकारी ली तो उनके नाम पर लोन निकालने की बात सामने आई। महिलाएं आरोपी युवक के पास पहुंची। आरोप है कि युवक ने उसके साथ अभद्रता की। महिलाओं ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवदत्त सिंह ने बताया कि महिलाओं के नाम पर लोन निकालने की तहरीर दी गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सिंडिकेट बैंक शाखा प्रबंधक गौरव महलोत्रा ने बताया कि जिन लोगों का बैंक में लोन किया जाता है। उनकी आईडी, फोटो एवं बैंक में बुला कर उनके खाते में लोन का पैसा भेजा जाता है। उक्त महिलाओं का आरोप गलत है। लोन जमा नहीं होने पर बैंक ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed