फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   इंडिया वॉटर रिसोर्स ने मनाया जल दिवस

इंडिया वॉटर रिसोर्स ने मनाया जल दिवस

Sat, 23 Mar 2019 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
इंडिया वॉटर रिसोर्स ने मनाया जल दिवस
इंडिया वॉटर रिसोर्स संस्था ने मनाया विश्व जल दिवस
विज्ञापन

मेरठ। विश्व जल दिवस (22 मार्च) पर इंडिया वॉटर रिसोर्स संस्था की ओर से सिंचाई संस्थान कैनाल कालोनी में गोष्ठी का आयोजन हुआ। वरिष्ठ अभियंताओं ने विश्व स्तरीय जल संकट की स्थिति पर मंथन किया। सदस्यों ने कहा कि 2030 तक कोई भी शुद्ध जल की उपलब्धि से वंचित न रहे, इस पर विचार करना होगा।
गोष्ठी में इंजीनियर आरके जैन प्रमुख अभियंता (सेवानिवृत्त इंजीनियर), एके गुप्ता मुख्य अभियंता गंगा (सेवानिवृत्त इंजीनियर), पीएस सिंघल मुख्य अभियंता (सेवानिवृत्त इंजीनियर) ने अपने दीर्घकालीन व्यवहारिक अनुभवों को साझा किया। जल के अपव्यय रोकने, वर्षा जल संरक्षण तकनीकी अपनाने का संदेश दिया। गोष्ठी में विशेषज्ञों ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करना होगा। वीके त्यागी प्रमुख अभियंता से. नि ने कहा कि यूनेस्को की इकाई ने 1993 से हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाना तय किया है। 2010 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसे मौलिक अधिकार में जोड़ दिया। कांति प्रसाद शर्मा मुख्य अभियंता ने वर्षा जल संरक्षण प्रणाली बताई। जल वितरण प्रणाली में सुधार की बात भी कही। सोनी टंडन ने पर्यावरण व जल संरक्षण पर विचार रखे। चेयरमैन एसके कुमार, चैप्टर के संयोजक बीडी शर्मा ने आभार जताया।
विज्ञापन


सारथी संस्था ने लोगों को जागरूक किया
कंकरखेड़ा। सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने रजबन डाकखाने के सामने बीसी लाइंस में कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्षा कल्पना पांडे, सचिव अशोक शर्मा, रुबीना, माइकल, अर्चना शर्मा, बाबरा माइकल, ललित तोमर व शमा परवीन ने निवासियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कंकरखेड़ा। एनवायरमेंट क्लब की ओर से फाजलपुर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में जल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब के सदस्यों ने बताया कि विश्व में बहुत कम पानी ही स्वच्छ बचा है, इसे बचाने की जरूरत है। उत्तम भारद्वाज, विशाल, सावन कनौजिया, लक्ष्य, वैशाली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed