फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रैपिड के पहले चरण के लिए पाइल लोड टेस्टिंग शुरू

रैपिड के पहले चरण के लिए पाइल लोड टेस्टिंग शुरू

Thu, 31 Jan 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
रैपिड के पहले चरण के लिए पाइल लोड टेस्टिंग शुरू
रैपिड के पहले चरण के लिए पाइल लोड टेस्टिंग शुरू
विज्ञापन


मेरठ। दिल्ली से मेरठ का सफर एक घंटे में पूरा कराने को लेकर नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन की तरफ से तेजी से कार्य किया जा रहा है। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक निर्माण कार्य होना है। एनसीआरटीसी एमडी विनय कुमार के नेतृत्व में बुधवार को मोहननगर फ्लाईओवर के पास पाइल लोड टेस्टिंग शुरू कर दी गई। रैपिड रेल अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली सरकार भी अब सराय काले खां पर बनाए जाने वाले एलीवेटेड स्टेशन के लिए राजी हो गई है। एक फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में होने जा रही सुनवाई में दिल्ली सरकार द्वारा फंड न देने के मामले में भी फैसला आने की उम्मीद है।
82 किलोमीटर के इस प्रोजेक्ट में एनसीआरटीसी की तरफ से पिछले छह महीने में तेजी से कार्य किया गया। हालांकि, अभी फाइल लोक निवेश बोर्ड में अटकी हुई है। यहां से सहमति मिलने के बाद पहले चरण का निर्माण शुरू होगा। सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा कर दिया गया है।
विज्ञापन

180 किलोमीटर होगी रफ्तार
दिल्ली-मेरठ रूट पर 180 किलोमीटर की रफ्तार से रैपिड रेल का संचालन किया जाएगा। इसी को देखते हुए पाइल लोड टेस्ट किया जा रहा है। पाइल लोड टेस्ट में मिट्टी की जांच और क्रंकीट का कितना उपयोग करना है, यह सब देखा जाता है। इस प्रक्रिया में दो महीने लगते हैं। वहीं, पहले चरण में आठ गड्ढे खोदे जाएंगे, उसी स्थान पर पाइल लोड टेस्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 गुना ज्यादा भार से होगा परीक्षण
एनसीआरटीसी अधिकारियों का कहना है कि पाइल लोड टेस्ट का परीक्षण 30 गुना ज्यादा भार से किया जाएगा, जिससे 180 किलोमीटर की गति से रैपिड रेल के चलने से भविष्य मेें कोई परेशानी न हो। पहले चरण में रैपिड रेल का रूट एलीवेटेड है। इसको लेकर भी भार को अधिक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed