फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वाजपेयी ने किया आरएम का घेराव

वाजपेयी ने किया आरएम का घेराव

Tue, 28 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
वाजपेयी ने किया आरएम का घेराव
वाजपेयी ने किया आरएम का घेराव
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सोमवार को आरएम नीरज सक्सेना का घेराव किया। वाजपेयी ने उनसे नौ प्रश्न किए, जिनका जवाब आरएम नहीं दे सके। वाजपेयी ने रोजाना चलाई जाने वाली बसों की संख्या, पिछले साल रक्षाबंधन पर निकली भीड़, टिकट वैंडिंग मशीनों की चार्जिंग व्यवस्था समेत कई सवाल पूछे। वाजपेयी ने पूछा कि सोहराबगेट डिपो के बाबू सोबरन सिंह ने गुलावठी में जाम लगने पर बसों की कमी की झूठी सूचना दी थी। विभागीय स्तर पर उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। तमाम सवालों के जवाब गोलमोल मिलने से गुस्साए वाजपेयी ने एमडी को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। कहा कि विभागीय अधिकारियों द्वारा शासन की योजनाओं को फेल किया जा रहा है। रक्षाबंधन अभियान के तहत यात्रियों को बसें नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस पर एमडी पी गुरुप्रसाद ने सीजीएम प्रशासन को भेजकर मामले की जांच कराने के आदेश दिए। इस दौरान नरेंद्र उपाध्याय, विवेक वाजपेयी, अखिलेश शास्त्री, संदीप रेवड़ी, विकास मित्तल, नितिन स्नेही, नरेश गुप्ता, शिवा, कुलदीप अदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed