{"_id":"5b6a08124f1c1b0c718b8563","slug":"111533675538-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा घेरे में औघड़नाथ मंदिर, आरएएफ तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा घेरे में औघड़नाथ मंदिर, आरएएफ तैनात
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। श्रावण मास की शिवरात्रि पर कैंट स्थित औघड़नाथ मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षा कड़ी कर दी गई। कैंट क्षेत्र में सेना की अपनी सुरक्षा है। वहीं, कांवड़ियों और शहरवासियों की भीड़ को देखते हुए आरएएफ के अलावा स्थानीय पुलिस तैनात की गई है।
एसपी सिटी रणविजय सिंह और आरएएफ की असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया ने मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था देखी। एसपी सिटी ने बताया कि औघड़नाथ मंदिर में लाखों की संख्या में कांवड़िये शिवरात्रि पर जलाभिषेक करते हैं। नौ अगस्त की शिवरात्रि है। ऐसे में मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में आज से ही कांवड़ियों का आना शुरू हो जाएगा। जलाभिषेक से पहले भारी संख्या में कांवड़िये पहुंचते हैं।
यह रहेगी मंदिर की सुरक्षा
एसपी सिटी के अनुसार मंदिर की सुरक्षा के लिए तीन एडिशनल एसपी, छह सीओ, 10 थाना प्रभारी/ इंस्पेक्टर, 50 दरोगा, 250 सिपाही, दो कंपनी आरएएफ मंदिर परिसर के आसपास लगाई जाएगी। जबकि एक कंपनी आरआरएफ और स्थानीय पुलिस के 500 जवान एक किमी के दायरे में अलग से तैनात होंगे। चेकिंग की व्यवस्था कड़ी रहेगी। मंदिर परिसर को सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिया गया है। एक किमी के दायरे में सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलग से 15 स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं। मदिर परिसर में ही ऊपरी मंजिल पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। 200 पुलिसकर्मियों की कांवड़ियों के वेश में अलग-अलग टीमें लगाई गईं हैं। फायर ब्रिगेड के छह टैंकर रहेंगे। घुड़सवार पुलिस और डॉग स्क्वायड भी रहेगा। जिले के लिए एक कंपनी आरएएफ, एक कंपनी एसएसबी और पांच कंपनी पीएसी के अलावा मंदिर परिसर के लिए एक कंपनी आरएएफ और मिली है।
विज्ञापन
एक किमी के दायरे में सभी वाहन प्रतिबंधित
एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने बताया कि मंदिर परिसर के एक किमी के दायरे में कोई भी वाहन नहीं आ सकेगा। तीन टीआई, पांच टीएसआई समेत 50 ट्रैफिक पुलिसकर्मी रहेंगे। नैंसी चौराहा सरकुलर रोड, शिव चौक आबूलेन, दर्शन एकेडमी, राम आफिसर्स मैस, दीवान स्कूल तिराहा, बालाजी मंदिर वेस्ट एंड रोड, हनुमान चौक बांबे बाजार, नैंसी चौराहा रोड और गोल्डन पार्क तिराहे पर बैरियर लगाए गए हैं।