{"_id":"5b58e27e4f1c1b61508b549f","slug":"111532551806-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन समीक्षा बैठक में लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन समीक्षा बैठक में लगाई फटकार
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। प्रदेश के प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं यूपीपीसीएल के चेयरमैन आलोक कुमार ने बुधवार को ऊर्जा भवन में कंपनी की समीक्षा बैठक अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि उदय योजना में विद्युत लाइन हानियों और बिजली चोरी को हर हाल में कम किया जाना है। इस संबंध में टर्न अराउंड प्लान पर चर्चा की।
आलोक कुमार ने कंज्यूमर टर्न-अप रेश्यो बढ़ाने और थ्रू रेट बढ़ाने के लिए निर्देश दिए। अनमीटर्ड से मीटर कनेक्शनों की प्रगति सही मिलने पर कहा कि इसे इसी तरह आगे बढ़ाया जाए। सौभाग्य योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर एवं बिजनौर की खराब प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। गांवों में जा रहे गलत बिलों को लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि कार्यालय अभिलेखों द्वारा गलत बिलों को ठीक कर अगले कार्य दिवस में सही बिल वितरित कराए जाएं। इस मौके पर कंपनी के एमडी आशुतोष निरंजन, यूपीपीसीएल एमडी अपर्णा यू, निदेशक तकनीकी राजकुमार अग्रवाल, निदेशक वित्त पीके अग्रवाल, निदेशक वाणिज्य अरविंद राजवेदी, स्टाफ ऑफिसर आरके राणा, मुख्य अभियंता एसबी यादव, अधीक्षण अभियंता संजीव राणा, एके सिंह, जेके सिंह, संजय शर्मा, पीआरओ एचके सिंह आदि मौजूद रहे।