{"_id":"5b300a984f1c1b264d8b845a","slug":"111529875096-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिल्ली में बनेगी बिजली और गन्ना आंदोलन की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दिल्ली में बनेगी बिजली और गन्ना आंदोलन की रणनीति
Updated Mon, 25 Jun 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज दिल्ली में जुटेंगे रालोद नेता
मेरठ। बिजली की बढ़ी दरों और गन्ना बकाया भुगतान को लेकर शुरू होने वाले आंदोलन की रणनीति के लिए रालोद के सभी पश्चिमी यूपी पदाधिकारी सोमवार को दिल्ली में जुटेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपेेंगे। रालोद ने लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी ने ज्वलंत मुद्दे उठाकर जनांदोलन शुरू करने की रणनीति तैयार की है। पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने बताया कि बिजली की बढ़ी दरों और गन्ना बकाया भुगतान नहीं होने से किसान बेहाल है। सभी किसानों का कर्ज भी माफ नहीं किया है और न ही फसल लागत से डेढ़ गुणा एमएसपी देने का वादा ही पूरा हो सका है। इन सभी मुद्दों को लेकर रालोद अगले महीने से आंदोलन शुरू करने जा रहा है। इसके अलावा भाजपा की किसान, नौजवान विरोधी नीतियों का पोल खोल अभियान गांव की चौपालों पर चलाया जाएगा।