फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भागवत कथा में कृष्ण की बाललिलाओं का वर्णन किया

भागवत कथा में कृष्ण की बाललिलाओं का वर्णन किया

Mon, 11 Jun 2018 02:39 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
भागवत कथा में कृष्ण की बाललिलाओं का वर्णन किया
श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन
विज्ञापन

फोटो...
मोदीपुरम/गंगानगर। डिवाइडर रोड स्थित चिराग प्लाजा में चल रही श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा में कथवाचक ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। रविवार को पांचवें दिन कथा वाचक पंडित चरण दत्त कात्यान ने कहा कि नटखट कृष्ण की बाल सखाओं, मटकी से मक्खन चुराना, मटकी तोड़ने, ग्वालों के साथ खेलना, राक्षसों के वध को दर्शाया गया। गोवर्धन पर्वत को एक उंगली पर उठाने की बात का जिक्र किया। वहीं रूकमणि विवाह का वर्णन किया। भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। भक्तों को बताया कि परमात्मा के दर्शन में व्यक्ति का अहंकार बाधक है। उमानंद शर्मा, करुणा शर्मा, पंकज शर्मा, लोकेश, हर्षिता शर्मा, राजीव शर्मा, विजय कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, मोदीपुरम की शिवनगर कालोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि विद्वेष छल कपट को बढ़ाता है, पुण्य क्षीण हो जाते हैं। तब पृथ्वी अन्न उगलना बंद कर देती है और विनाश होने लगता है। श्री कृष्ण कहते है कि जब पृथ्वी पाप के भार से त्रस्त होगी तब में अवतार लेकर आऊंगा। भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण के भजनों पर नृत्य किया। मुख्य यजमान जयकरण शर्मा, संजीव बालियान, बबीता बालियान, संदीप शर्मा, विनीत, प्रदीप, बीना तिवारी, आनंद तिवारी, नीशू, मंजू, नीटू, दीपक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed