{"_id":"5acd184b4f1c1b1b3d8b46b0","slug":"111523390539-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल में दूसरी मंजिल गिरी वृद्धा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल में दूसरी मंजिल गिरी वृद्धा, गंभीर
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल में दूसरी मंजिल से गिरी वृद्धा
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में द्वितीय तल से गिरकर एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। लोगों ने मेडिकल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
मेडिकल में द्वितीय तल स्थित प्लास्टिक वार्ड में निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार को वहां शांति (65) निवासी बुलंदशहर बंद पड़े टॉयलेट में जाने लगीं। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोलकर आगे कदम बढ़ाया तो वह प्रथम तल पर डायलिसिस विभाग में आकर गिरीं। प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि वृद्धा एक मरीज की तीमारदार हैं। उन्हें पता नहीं था कि वह टॉयलेट नहीं है, बल्कि खाली जगह है। वह कुंडी खोलकर जाने लगीं और गिर गईं। आवाज सुनकर अन्य तीमारदार, चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ दौड़कर पहुंचा और उन्हें उठाया। अब वह स्वस्थ हैं। मेडिकल सूत्रों का कहना है कि वहां गेट पर ताला लगा रहता है। लेकिन उसे किसी ने तोड़ा और बाहर से कुंडी लगा दी। लोगों का कहना है कि ताला लगा होता तो यह हादसा न होता।