{"_id":"5a89e09f4f1c1b93268baf10","slug":"111518985375-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शहर में नहीं घुसेंगी बाहरी रूट की रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शहर में नहीं घुसेंगी बाहरी रूट की रोडवेज बसें
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से शहर में नहीं घुसेंगी बाहरी रूट की रोडवेज बसें
मेरठ। शहर में जाम की समस्या को देखते हुए सोमवार से बाहरी रूट की रोडवेज बसों की नो एंट्री रहेगी। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि बाहरी रूट की बसों के शहर में नहीं आने से यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी।
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी के अनुसार, प्रथम चरण में आगरा, अलीगढ़ से मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, देहरादून व दिल्ली, गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर-हरिद्वार-देहरादून का रूट डायवर्ट किया जाएगा। शहर में दिल्ली रोड, गढ़ रोड, हापुड़ रोड और अन्य स्थानों पर जाम लगता है। भैसाली और सोहराब गेट बस अड्डे से करीब 1500 बसें प्रतिदिन संचालित होती हैं। आगरा-अलीगढ़ एवं दिल्ली-गाजियाबाद से आने वाली रोडवेज बसें जिन्हें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार व देहरादून की ओर आना-जाना है। जो रूट निर्धारित किया गया है उसी के अनुसार बस आ-जा सकेंगी।
रूट डायवर्जन प्लान
एसपी ट्रैफिक के अनुसार 19 फरवरी की सुबह से रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। डायवर्जन व्यवस्था सुबह छह बजे से रात्रि आठ बजे तक रहेगी। एल ब्लॉक, तेजगढ़ी चौराहा, जीरो माइल, परतापुर तिराहा और मोदीपुरम तिराहे पर पुलिस की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन
दिल्ली व गाजियाबाद की ओर से आने वालीं रोडवेज बसें जिन्हें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार व देहरादून की ओर जाना है। ऐसी बसें शहर क्षेत्र में प्रवेश न करके परतापुर बाईपास तिराहे से होकर जाएंगी।
देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाली रोडवेज बसें जिन्हें गाजियाबाद व दिल्ली की ओर जाना है। ऐसी बसें शहर क्षेत्र में प्रवेश न करके मोदीपुरम बाईपास से जा सकेंगी।
आगरा-अलीगढ़ की ओर से आने वालीं रोडवेज बसें जिन्हें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार व देहरादून की ओर जाना है, ऐसी बसें हापुड़ रोड से होते हुए एल ब्लॉक, तेजगढ़ी, विवि रोड, कमिश्नरी आवास चौराहा, जीरो माइल और टैंक चौराहे से जा सकेंगी।
हरिद्वार, मुजफ्फरनगर की ओर से आने वालीं रोडवेज बसें टैंक चौराहा, जीरो माइल, कमिश्नर आवास चौराहा, विवि रोड, तेजगढ़ी एवं एल ब्लॉक से होते हुए जा सकेंगी।