फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बेगमपुल पर जाम की समस्या खुद दूर करेंगे व्यापारी

बेगमपुल पर जाम की समस्या खुद दूर करेंगे व्यापारी

Mon, 22 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
बेगमपुल पर जाम की समस्या खुद दूर करेंगे व्यापारी
बेगमपुल पर जाम की समस्या खुद दूर करेंगे व्यापारी
विज्ञापन


मेरठ। बेगमपुल पर जीरो माइल स्टोन से हापुड़ रोड की तरफ जीआईसी तक बनने वाले फ्लाईओवर के विरोध के बीच व्यापारियों ने अब जाम की समस्या से निजात दिलाने की तैयारी शुरू की है। इसके लिए व्यापारियों ने संयुक्त संचालन समिति बनाते हुए अपने स्तर से गार्ड नियुक्त कर ई रिक्शा आदि को हटवाते हुए जाम मुक्त चौराहा करने की बात ही।
रविवार को बेगमपुल व्यापार संघ के साथ ही आबूलेन व्यापार संघ, पीएल शर्मा रोड व्यापार संघ और लाल बहादुर शास्त्री मार्केट व्यापार संघ के पदाधिकारियाें की संयुक्त बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि औचित्यहीन पुल का पूरी तरह विरोध होगा और मेट्रो तथा रैपिड ट्रेन का व्यापारी स्वागत करते हैं। इसके साथ ही आबूनाले पर एलिवेटिड रोड का निर्माण कर रुड़की रोड, दिल्ली रोड, गढ़ व हापुड़ रोड का ट्रैफिक सुचारू किया जाएगा। बैठक में तय हुआ कि बेगमपुल पर जाम ई रिक्शा और टेंपो आदि के कारण लगता है। इसके लिए व्यापारी अपने स्तर से छह गार्ड नियुक्त कर प्रतिदिन ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त कराएंगे। बैठक की अध्यक्षता राजेश सिंघल और संचालन पुनीत शर्मा ने किया। नरेंद्र सिंह, आकाश खन्ना, राजबीर सिंह, संजय गोयल, शमसुद्दीन, सतपाल तनेजा, मुकुल सिंघल, अनिल मित्तल, रतन सहगल, अशोक माहेश्वरी, अरुण रस्तोगी, अनज रस्तोगी, नवनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


व्यापारी नेता ने लगाया धमकाने का आरोप
बेगमपुल पर प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर व्यापारी ही आपस में भिड़ गए हैं। खूनी पुल व्यापार मंडल संघर्ष समिति के अध्यक्ष नीरज तोमर ने बताया कि उन्हें व्यापारी नेता मुकुल सिंघल ने अपने प्रतिष्ठान पर बुलाया। उनके पास बेगमपुल व्यापार संघ के अध्यक्ष राजेश सिंघल भी थे। इन दोनों ने उन्हें और कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता को फ्लाईओवर बनने के विरोध पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया और न करने पर अभद्रता करने के साथ धमकी दी। वहीं इस मामले में मुकुल सिंघल ने कहा कि अभद्रता का आरोप पूरी तरह गलत है। नीरज तोमर किसी भी मान्यता प्राप्त व्यापारी संस्था से नहीं जुड़े हैं। उन्हें बात करने और व्यापारियों के साथ रहने के लिए बुलाया गया था। उनसे व्यापारी हितों की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed