{"_id":"5a4d3ad34f1c1b346f8b4d4a","slug":"111515010771-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल का डीएम एसएसपी ने जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल का डीएम एसएसपी ने जायजा लिया
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने की सीएम के दौरे की समीक्षा
मेरठ। सीएम के दौरे के मद्दनेजर बुधवार को जिलाधिकारी समीर वर्मा तथा एसएसपी मंजिल सैनी ने उप्र राज्य चीनी निगम लि. मोहिउद्दीनपुर मेरठ का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को देखा और कहा कि सारी तैयारियां समय से पहले ही मुकम्मल कर ली जाएं।
मुख्यमंत्री के छह जनवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में डीएम ने समीक्षा की। उन्होंने मिल परिसर में हेलीकॉप्टर लैंडिंग से लेकर सभा स्थल व पूजन स्थल तक की सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मिल एवं गन्ना विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह हेलीकॉप्टर लैंडिंग स्थल के पास पड़ी राख के ऊपर मिट्टी डलवाकर उसका समतलीकरण करायें। डीएम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी के साथ सभी बिन्दुओं का सुरक्षा की दृष्टि से जायजा लिया। एसएसपी ने भी अधिकारियों को सभी तैयारियां मुकम्मल करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश पटेल, एडीएम नगर मुकेश चन्द, पुलिस अधीक्षक नगर मान सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी सदर निशा अनंत, उपगन्नायुक्त सरदार हरपाल सिंह, नगर आयुक्त मनोज चौहान, जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ला आदि मौजूद रहे।