{"_id":"5a3ebb424f1c1b001c8ba9cc","slug":"111514060610-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. नीलिमा आनंद बनीं अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. नीलिमा आनंद बनीं अध्यक्ष
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. नीलिमा आनंद बनीं इंडियन डेंटल एसोसिएशन कैंट की अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। आईएमए हाल में हुई इंडियन डेंटल एसोसिएशन मेरठ कैंट की बैठक में वरिष्ठ दंत रोग चिकित्सक डॉ. नीलिमा आनंद को एसोसिएशन की अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें पद ग्रहण कर लिया है।
डॉ. निलिमा ने कहा कि जिस प्रकार शाखा को उत्तर प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ शाखा सहित पांच अवॉर्ड मिले हैं, उसी प्रकार इस साल भी विभिन्न (खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक-सामाजिक कार्यक्रम) कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें स्वच्छ मुख अभियान विशेष रूप से चलाया जाएगा। पहली बार स्टूडेंट मेंबर्स को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। एक्टिव मेंबर को पुरस्कृत भी किया जाएगा। डॉ. अनामिका शर्मा, डॉ. पंकज रतन उपाध्यक्ष, डॉ. अदनान सह सचिव, डॉ. वैभव मिश्रा एवं डॉ. सुमित कोषाध्यक्ष, डॉ. मोहित शर्मा, डॉ. राहुल अरोरा, डॉ. राशि चतुर्वेदी, डॉ. नुपुर कौशिक को कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किया गया है। इसके अलावा डॉ. विनीता निखिल को अगले साल के लिए निर्वाचित अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, डॉ. राजीव आनंद एवं डॉ. निखिल श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी में शाखा प्रतिनिधि, डॉ. मयूर कौशिक, डॉ. शौर्य तालियान को सीडीएच के लिए और डॉ. चंदन कुसुम व डॉ. अर्जुन भरत को सीडीई के लिए निर्वाचित किया गया है। बैठक में डॉ. यशस्वी अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. निखिल श्रीवास्तव, सचिव डॉ. विशाल शर्मा, फाउंडर मेंबर डॉ. राजीव आनंद, डॉ. विनीता निखिल, डॉ. अनामिका शर्मा, डॉ. वैभव मिश्रा, एवं डॉ. शोभना मिश्रा आदि का डॉ. नीलिमा आनंद ने आभार व्यक्त किया।
खास बात
आईएमए हॉल में हुई बैठक, अन्य सदस्य भी किए गए निर्वाचित