{"_id":"5a3a726c4f1c1bee6a8b4f47","slug":"111513779820-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद मंगल पांडे में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद मंगल पांडे में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
Updated Wed, 20 Dec 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
कैरम में सपना, शतरंज में रितु अव्वल
मेरठ। शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज माधवपुरम में बुधवार को वार्षिक खेलकू द समारोह का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिव्यानाथ ने किया। वार्षिक खेलकूद समारोह में कॉलेज के चारों संकाय कला, विज्ञान, वाणिज्य व शिक्षा विभाग की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने मार्च पास्ट करते हुए खेल भावना से हर खेल में भाग लेने का संकल्प लिया। शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, दौड़, शटल रन, गोला फेंक, भाला फें क, डिस्कस थ्रो आदि प्रतियोगिताएं हुईं। सभी छात्राओं ने भाग लिया। इंडोर गेम्स की शृंखला में कैरम में सपना, शतरंज में रितु, बैडमिंटन में तान्या, टेबल टेनिस में रीमा ने प्रथम स्थान हासिल किया। आयोजन सचिव डॉ. प्रविंद्र कुमार ने खेल विभाग की वार्षिक रिपोर्ट का वाचन किया। मंच संचालन डॉ. पूनम भंडारी ने किया। डॉ. मंजू रानी सहित स्टाफ ने सहयोग दिया।