फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मनपं

मनपं

Mon, 11 Dec 2017 02:18 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
मनपं
मनपसंद कार न देने पर तकरार, बारात ले जाने से इंकार
विज्ञापन

मेरठ/हापुड़। सरधना में जहां मोबाइल फोन पर युवक द्वारा अभद्रता करने पर युवती ने शादी करने से इंकार कर दिया, वहीं शादी में पसंद की कार नहीं मिली तो दूल्हा भावनपुर से बारात लेकर नहीं गया। जबकि दुल्हन पक्ष तैयारियों के साथ दोपहर तक बारात का इंतजार करता रहा। बाद में सच्चाई सामने आने पर दुल्हन पक्ष ने बाबूगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करा दी।
पुलिस के अनुसार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के भम्हैड़ा गांव निवासी अब्दुल जब्बार पेशे से किसान हैं। उनकी पुत्री फराह की शादी मेरठ के गांव नगला साहू निवासी वसीम पुत्र बाबू से तय हुई थी। अब्दुल जब्बार अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज के साथ कार देने को तैयार थे। लेकिन आरोप है कि दूल्हा एसयूवी की मांग कर रहा था। इस बात को लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था। रविवार को बारात भावनपुर से बाबूगढ़ जानी थी। लेकिन इससे पहले शनिवार रात दोनों पक्षों की बातचीत हुई, जिसके बाद भी दुल्हन पक्ष वैगनार कार देने को राजी हो गया था। उसके बाद अब्दुल जब्बार के परिवार ने बारात के स्वागत की पूरी तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन

बारातियों को बसों से उतारा
इधर, भावनपुर में दोपहर को दूल्हे पक्ष ने अचानक बारात ले जाने से इंकार कर दिया। इस दौरान कुछ बारातियों की दूल्हे पक्ष से नोकझोंक भी हो गई। लेकिन दूल्हे के परिजनों ने बस में सवार सभी बारातियों को किसी कारणवश बारात ले जाने से इंकार करते हुए बस से उतार दिया। वहीं दूल्हे के लिए भी एक कार फूल मालाओं से सजी खड़ी थी, जिसे वापस कर दिया गया। बताया गया कि युवक एक सपा नेता का रिश्तेदार है। इस प्रकरण को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने पहुंचे दुल्हन के परिजन
उधर, रविवार दोपहर तक बारात नहीं पहुंची तो दुल्हन के परिवार के लोगों को संदेह हुआ। दूल्हा पक्ष को फोन किया गया तो उन्होंने बारात लाने से इंकार कर दिया। इसकी जानकारी होने से परिवार में हड़कंप मच गया। दुल्हन का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी का कहना है कि दुल्हन पक्ष द्वारा तहरीर दी गई है। इस आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed