फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एचआईवी पीड़ित भी जी सकते हैं सामान्य जीवन

एचआईवी पीड़ित भी जी सकते हैं सामान्य जीवन

Thu, 30 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
एचआईवी पीड़ित भी जी सकते हैं सामान्य जीवन
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में हुआ सेमिनार
विज्ञापन

एआरटी सेंटर चल रहा है एड्स जागरूकता अभियान

मेरठ। मेडिकल कॉलेज स्थितएआरटी सेंटर के एड्स जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को मवाना रोड स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ के वरिष्ठ समाजसेवी सुनील दत्त, मेडिकल कॉलेज के एआरटी सेंटर के नोडल ऑफिसर तुंगवीर सिंह आर्य, एआरटी काउंसलर गौरी गुप्ता, रेजिडेंट मेडिसिन डॉ. अर्पिता कठेरिया, प्रिंसिपल कॉलेज ऑफ नर्सिंग आशा यादव ने एचआईवी-एड्स पर चर्चा की।
एआरटी काउंसलर गौरी गुप्ता ने बताया कि यदि किसी को एचआईवी-एड्स के लक्षण हों तो उसे अपना एचआईवी टेस्ट कराना चाहिए। टेस्ट से पहले और बाद में दोनों समय विशेष काउिंसलिंग या सहयोग की आवश्यकता होती है। टेस्ट करने से पहले रोगी को विश्वास में लेकर उसका पूरा इतिहास पूछा जाता है और टेस्ट के बाद यदि वह एचआईवी पॉजिटिव पाया जाता है तो उसको विश्वास दिलाया जाता है कि यदि वह दवाएं खाएगा तो उसकी समस्या काफी कुछ कम हो जाएगी और उसका जीवन लगभग सामान्य रूप से चलता रहेगा, लेकिन शर्त यह है कि वह लगातार आजीवन दवाएं खाता रहे।
विज्ञापन

डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य ने कहा कि यदि हम अपने जीवन साथी के प्रति समर्पित और वफादार नहीं हैं तो दूसरों से वफादारी की उम्मीद करना बेकार है। उन्होंने कहा कि जितने अधिक स्त्री, पुरुषों के शारीरिक संबंध होंगे उतना ही उनमें एचआईवी, एड्स होने की आशंका बढ़ती जाएगी। उन्होंने उपस्थित सभी ढाई सौ छात्र-छात्राओं को वफादारी, ईमानदारी, समर्पण और नैतिकता की एड्स शपथ दिलाई। सुनील दत्त ने मेडिकल कॉलेज मेरठ के एआरटी सेंटर के सहयोग से पिछले 12 वर्ष से चलाए जा रहे एड्स जागरूकता अभियान के बारे में बताया। मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन विभाग की रेजिडेंट डॉक्टर अर्पिता कठेरिया ने एचआईवी और एड्स में क्या अंतर है, वायरस शरीर में घुसने के बाद किन-किन अंगों पर विशेष प्रभाव डालता है, आदि के बारे में बताया। प्रधानाचार्य आशा यादव ने कहा कि चारित्रिक दृढ़ता और ईमानदारी से एचआईवी एड्स जैसी भयंकर बीमारी से बच सकते हैं। स्वयं बच सकते हैं और अपने परिवार समाज और विश्व को भी एड्स से मुक्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में कॉलेज की अध्यापिकाएं नीतू मलिक, अमृता, कनिका, कविता शर्मा, कुमारी निधि, आंचल, पल्लवी, रुबीना, अंजू, शैली, रवि, संदीप, फिरोज खान, नितिन और रिजवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed