{"_id":"5a1c79274f1c1bc5758b58f8","slug":"111511815463-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवन्ती बाई की प्रतिमा तोड़े जाने के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवन्ती बाई की प्रतिमा तोड़े जाने के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतिमा तोड़े जाने पर प्रदर्शन
मेरठ। वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा तोड़े जाने पर रोष व्यक्त करते हुए लोधी युवा संगठन के बैनर तले लोधी समाज ने डीएम आवास पर प्रदर्शन किया। साथ ही मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराए जाने की मांग की। संगठन के महामंत्री नितिन कुमार लोधी ने बताया कि सोमवार को बच्चा पार्क चौराहे पर वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा को कुछ अराजकतत्वों ने एक महिला को प्रलोभन देकर तुड़वा दिया। इससे लोधी समाज में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर प्रतिमा को ठीक नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस प्रकरण की मजिस्ट्रेट द्वारा जांच की मांग करते हुए संगठन की तरफ से ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान लोधी समाज के प्रधान रमेश, प्रवीन, मनोज, सुनील, सुरेंद्र, सुशील, मनीष, सतीश आदि रहे। उधर थाना सदर बाजार पुलिस का कहना है कि महिला मानसिक रूप से बीमार है।