फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्मॉग ने बढ़ाई ओपीडी, मास्क की भी डिमांड बढ़ी

स्मॉग ने बढ़ाई ओपीडी, मास्क की भी डिमांड बढ़ी

Fri, 10 Nov 2017 02:42 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
स्मॉग ने बढ़ाई ओपीडी, मास्क की भी डिमांड बढ़ी
मेरठ। धुएं, स्मॉग और कोहरा सांस के मरीजों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। जहां स्मॉग ने सांस के मरीजों की ओपीडी बढ़ा दी है, वहीं मेरठ के बाजार में मास्क की मांग काफी बढ़ गई है। मार्केट में इस समय चार तरह के मास्क हैं, इनमें एन-95 मास्क सबसे बेहतर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि पिछले तीन दिनों में मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सांस और साइनस के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। इनमें महिलाओं और बच्चों की तादाद भी काफी है। दूसरी तरफ, यही हाल जिला अस्पताल, निजी अस्पतालों और निजी चिकित्सकों का भी है। इनके पास भी सांस के मरीज काफी तादाद में आ रहे हैं। चिकित्सक मास्क लगाने, गुनगुने पानी से गरारे करने, घरों के खिड़की और दरवाजे बंद रखने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, खैरनगर में शर्मा सर्जिकल के संचालक मनोज शर्मा ने बताया कि मास्क की डिमांड काफी बढ़ी है। मार्केट में सिंगल लेयर का चायना का मास्क है, इसकी कीमत 20 से 25 रुपये है। इसकी मांग काफी है, इसकी शॉर्टेज चल रही है। ये वॉशेबल (धोया जा सकने वाला) है। इसके अलावा सामान्य मास्क है, जिसकी कीमत दो रुपये प्रति पीस है। ये दो लेयर का है। ये यूज एंड थ्रू वाला (इस्तेमाल कर फेंकने वाला) है। 160 रुपये में इसका पूरा पैकेट है। तीसरी तरह का मास्क फिल्टर मास्क है, जो प्लास्टिक का है, इस पर लगा पेपर तीन लेयर का है, जो 35 से 40 रुपये का है। उन्होंने बताया कि सबसे बेहतर एन-95 है, जो 80 से 90 रुपये का है। यह एक हफ्ते तक चलता है। इसमें तीन लेयर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed