फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   राशन की दुकान पर छापा, कालाबाजारी का खुलासा

राशन की दुकान पर छापा, कालाबाजारी का खुलासा

Tue, 31 Oct 2017 09:18 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
राशन की दुकान पर छापा, कालाबाजारी का खुलासा
मेरठ। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से जनता को मिलने वाले गेहूं और चावल की कालाबाजारी हो रही है। मंगलवार को संयुक्त खाद्य आयुक्त ने लक्खीपुरा में छापामारी कर इसका खुलासा किया। दुकानदार 800 में से केवल 92 परिवारों को ही मशीन से राशन वितरण कर रहा था। जबकि बाकी 708 परिवारों का राशन प्रॉक्सी से निकालकर बाजार में बेचा जा रहा था।
विज्ञापन

मंडलीय संयुक्त खाद्य आयुक्त अनिल दूबे ने सप्लाई इंस्पेक्टर शिखा पांडे के साथ लक्खीपुरा में सारिक खान पुत्र शाहिद खान की राशन की दुकान पर छापा मारा। संयुक्त खाद्य आयुक्त ने बताया कि टीम पहुंचते ही दुकानदार दुकान बंद करके भाग खड़ा हुआ। माह में राशन वितरण की रिपोर्ट के अनुसार दुकान पर 800 परिवारों के राशन कार्ड हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकार अधिनियम के तहत शहर में मशीनों से राशन का वितरण होता है। राशन डीलर ने पूरे माह अक्तूबर में केवल पांच प्रतिशत परिवारों को यानी 92 राशन कार्ड धारकों को ही मशीन से राशन का वितरण किया है। बाकी 708 परिवारों के नाम पर बगैर मशीन के यानी प्रॉक्सी से राशन का वितरण दर्शाया है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि राशन डीलर ने सरकारी गेहूं और चावल की कालाबाजारी की है। दुकान को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

पांच दुकानें हो चुकीं सील
आपूर्ति विभाग के एआरओ और इंस्पेक्टर की कार्यप्रणाली और राशन विक्रेताओं का कारनामा उच्चाधिकारियों के द्वारा दुकानों पर की जा रही छापामारी में खुलकर सामने आ रहा है। सरकारी राशन की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। अधिकारी राशन वितरण में अपनी जिम्मेदारी को भूलकर अपने कार्यालय में बैठकर ही वितरण की रिपोर्ट जारी कर रहे हैं। संयुक्त खाद्य आयुक्त के अनुसार एक सप्ताह के भीतर द्वितीय और तृतीय एरिया की पीसीएस 3-2 मास्टर कालोनी, मनोज गर्ग ठठेरवाड़ा, प्रवीण कुमार कागजी बाजार, पंकज कुमार पूर्वा अहिरान की दुकानों को सील किया गया है। जो मशीन से वितरण करने के बजाय प्रॉक्सी से राशन वितरण होना दर्शा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन डीलरों के पास फर्जी राशन कार्ड
राशन डीलरों के पास फर्जी राशन कार्ड जमा बताए जा रहे हैं। जिनका उपयोग वह प्रॉक्सी से राशन वितरण में करते हैं। यही कारण है कि प्रतिमाह शहर में राशन की दुकानों से काफी क्विंटल सरकारी गेहूं और चावल क्षेत्र की आटा चक्कियों और मिलों में पहुंच रहा है।
खास बात
- संयुक्त खाद्य आयुक्त ने लक्खीपुरा में की छापामारी, दुकानदार मौके से भागा
- 800 में से 92 परिवारों को ही होता मिला मशीन से राशन वितरण, दुकान सील
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed