{"_id":"59a090594f1c1b7b608b47ea","slug":"111503694937-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारा 144 लागू, सड़कों पर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारा 144 लागू, सड़कों पर पुलिस
Updated Sat, 26 Aug 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एडीजी ने जोन के सभी जिलों में किया अलर्ट जारी
मेरठ। हरियाणा में बवाल के बाद मेरठ जोन में अलर्ट जारी कर दिया गया है। एडीजी प्रशांत कुमार का कहना है कि 31 जुलाई से 15 सितंबर तक मेरठ जोन के जिलों में धारा 144 लगी हैं। उन्होंने बताया है कि बुलंदशहर में दो, गाजियाबाद में दो, बागपत में एक, हापुड़ में एक, सहारनपुर में दो, मुजफ्फरनगर में दो, शामली में दो और मेरठ में डेरा प्रमुख के तीन सत्संग स्थल हैं। यहां लोग जमा हो सकते हैं, इसके लिए यहां पुलिस तैनात कर दी गई है।
एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया संग ब्रह्मपुरी, टीपीनगर में मार्च निकालते हुए वाहनों की चेकिंग की। एसपी देहात राजेश कुमार ने फोर्स के साथ सरधना में पहुंचकर एसओ और सीओ को सख्त निर्देश दिए हैं। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी करते हुए जीआरपी और आरपीएफ ने चेकिंग करते हुए अलर्ट किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई।
एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने बताया मेरठ में डेरा प्रमुख के नाम से तीन सत्संग स्थल हैं। सिविल लाइन के सूरजकुंड, परतापुर व कंकरखेड़ा के लखवाया गांव में सत्संग स्थल हैं। पुलिस को अंदेशा कि सत्संग स्थल पर उनके अनुयायियों की भीड़ आ सकती हैं। संत्सग स्थल पर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
देर रात तक उड़ती रही अफवाह
कंकरखेड़ा में डेरा प्रमुख के अनुयायियों के हंगामा करने अफवाह से पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन यह सिर्फ महज अफवाह थी।