फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मऊखास में सचिव ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

मऊखास में सचिव ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Fri, 25 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
मऊखास में सचिव ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
शुगर मिल के खिलाफ रिपोर्ट कराने के निर्देश
विज्ञापन

गांव मऊखास में राज्य प्रशासनिक एवं प्रबंधन अकादमी के सचिव ने की समीक्षा बैठक
माछरा।
रजपुरा ब्लॉक के गांव मऊखास में राज्य प्रशासनिक एवं प्रबंधन अकादमी के सचिव कुमार अरविन्द देव ने विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान ग्रामीणों ने नंगलामल शुगर मिल की शिकायत की। कहा कि मिल का जहरीला पानी बोरिंग कर जमीन में छोड़ा जा रहा है। इससे कैंसर जैसी बीमारी गांव में फैल रही है। सचिव ने एसडीएम सदर मेरठ को जांच कर मिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए।
बृहस्पतिवार को रजपुरा ब्लॉक के गांव मऊखास में प्राइमारी पाठशाला में विकास कार्यों की समीक्षा हुई। इस दौरान सीडीओ आर्यका अखोरी ने बताया कि स्वच्छ भारती मिशन के तहत 163 शौचालय की धनराशि मिली है। उनमें 124 शौचालय बन गये हैं। 27 का निर्माण चल रहा है। धनराशि की मांग की गयी है। इसके बाद राज्य प्रशासनिक एवं प्रबंधक एकाडमी के सचिव ने राशन वितरण, आदि की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें राशन नही मिल रहा है। राशन डीलर संजय कुमार ने बताया कि जिनको राशन कार्ड दिये गये हैं उन्हें राशन मिल रहा है। सचिव ने नये राशन कार्ड नियमानुसार बनाये जाने की जानकारी दी। कुछ लोगों ने राशन ब्लैक में बेचने की शिकायत की।
विज्ञापन

कुलदीप तोमर नंगलामल ने नंगलामल शुगर मिल की शिकायत की। कहा अधिकारी कैमिकल के पानी को जमीन मे बोरिंग कर डाल रहे हैं। इससे पूरे गांव का पानी दूषित हो गया है। कई ग्रामीण कैंसर की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। 20 से 25 आदमी कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। इस दौरान डीएम समीर वर्मा, सीडीओ आर्यका अखोरी, डीपीओ ज्ञानप्रकाश, बीडीओ आरपी सिंह, एडीओ पंचायत अरूण अत्री, विनीत कुमार, पीपी पुण्डीर, शशी शर्मा, कृष्ण कुमार, कांशी नाथ शर्मा, विक्रांत त्यागी, प्रधान भगवान सिंह, भोपाल सिंह, केडी शर्मा, दीनदयाल शर्मा, अमित सिंह, डा. फुरकान त्यागी, जसवंत तोमर, अनिल तोमर, अशोक चेयरमैन, प्रदीप शर्मा, प्रधानाध्यापक हिमश्री शर्मा, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed