{"_id":"5990c11f4f1c1b08768b4697","slug":"111502658847-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन का पानी बंद करना भूल गया जल निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन का पानी बंद करना भूल गया जल निगम
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। भोला झाल से आ रहा गंगाजल शहर में जगह-जगह बर्बाद हो रहा है। पाइप लाइन से निकला पानी या तो सड़क पर बह रहा है या फिर नालों में। भुमिया पुल के पास कई दिन से पाइप लाइन लीक होने से हजारों लीटर प्रतिदिन नालों में बह रहा है। शिकायत के बाद भी नगर निगम अधिकारी सुनने के लिए तैयार नहीं है।
शहर के एक बड़े क्षेत्र में गंगाजल की आपूर्ति हो रही है। भुमिया पुल के पास इस लाइन के मेनहॉल से पाइप लीक होने से पानी सड़क और ओडियन नाले में बह रहा है। कई दिन से पानी बहने के कारण लाखों रुपये की लागत से बनाई गई सड़क भी टूट रही है। आए दिन यहां वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। वहीं स्थानीय बच्चे इस मेनहॉल में सुबह से शाम तक नहा रहे हैं। नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही के कारण लाइन अभी तक ठीक नहीं कराई गई है। क्षेत्रीय पार्षद सुनील सैनी का कहना है कि पाइप लाइन लीकेज होने की शिकायत कई बार जल निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन कोई भी सुनने के लिए तैयार नहीं है।
खास बातेें
- भुमिया पुल के पास कई दिन से मेनहॉल में लीक है पाइप लाइन
- पानी भरने के कारण लाखों रुपये से बनवाई गई सड़क टूटी