फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नौनिहालों ने याद दिलाई क्रांतिवीरों की शहादत

नौनिहालों ने याद दिलाई क्रांतिवीरों की शहादत

Thu, 10 Aug 2017 09:07 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
नौनिहालों ने याद दिलाई क्रांतिवीरों की शहादत
नौनिहालों ने याद दिलाई क्रांतिवीरों की शहादत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
अमर उजाला और सव्य ज्वैल्स की प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत नौनिहालों ने क्रांतिवीरों की शहादत का स्मरण कराया। बृहस्पतिवार को अमर उजाला ‘मां तुझे प्रणाम’ अभिनव अभियान के तहत चल रहे कार्यक्रमों में फैंसी ड्रेस कांटेस्ट का फिनाले हुआ। आयोजन शांति निकेतन विद्यापीठ मवाना रोड पर हुआ। प्रतियोगिता में शहर के 50 स्कूलों के 90 प्रतिभागियों ने देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण, पॉलिथीन मुक्ति, नशा मुक्ति व कन्या भ्रूण हत्या जैसे मुद्दों को उठाया। शुभारंभ शांति निकेतन विद्यापीठ की प्रिंसिपल विभा गुप्ता, शांति निकेतन गर्ल्स के प्रिंसिपल नाजिश जमाली, निर्णायक मंडल संजना वत्स रस्तोगी एवं बबीता राणा ने किया। स्कूल की ओर से दोनों निर्णायकों का स्वागत किया गया।
बच्चों ने रंगीन वेशभूषा, आकर्षक परिधान व संवाद अदायगी से निर्णायकों का दिल जीत लिया। कविताओं व संवादों के माध्यम से बच्चों ने मंच पर अपने रूप को जीवंत किया। मैं अपनी झांसी किसी को नहीं दूंगी, खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी, पर्यावरण नहीं बचाओगे तो बच्चों को क्या खिलाओगे, बेटी है तो कल है जैसे संवादों व कविताओं ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। बच्चों ने नन्हें कंठों से हर संवाद का सशक्त उच्चारण किया। आयोजन को सफल बनाने में शांति निकेतन विद्यापीठ की शिक्षिकाओं व स्टाफ ने सहयोग दिया। संचालन दामिनी जुयाल ने किया।
विज्ञापन


प्रस्तुति से दिया देशभक्ति का संदेश
हर प्रतिभागी ने अपनी प्रस्तुति से देशभक्ति का सशक्त संदेश दिया। देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अन्ना हजारे, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरु, इंदिरा गांधी, स्वर कोकिला सरोजनी नायडू, लाल बहादुर शास्त्री, वीर जवान, सैनिक, शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सरदार वल्लभभाई पटेल, कल्पना चावला, मिसाइलमैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, किसान, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, रजिया सुल्तान, सावित्री बाई फु ले, सेव गर्ल चाइल्ड, बाल श्रम, वीर शिवाजी, जीजाबाई, पर्यावरण प्रदूषण, पुलिस मैन, जेलर, मंगल पांडे, पॉलिथीन हटाओ, नोटबंदी, अंगूर, तिरंगा झंडा, राम प्रसाद बिस्मिल व माता लक्ष्मी एवं स्वच्छता के परिधान में सजकर बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बच्चे बने विजेता
प्रतियोगिता की प्रथम विजेता मान्या वर्मा रहीं। दूसरा स्थान उमंग ने हासिल किया। तीसरी विजेता सृष्टि बनीं। सांत्वना पुरस्कार ध्रुव अग्रवाल, काव्या बंसल, मृदुल कुमार, आद्या, नमन सिंघल, आद्या झा, अनिका शर्मा, अदम्य जैन, इशानी सिंह, समृद्धि सिन्हा, अध्ययन धिमन क ो मिला। सभी विजेताओं को अमर उजाला परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया। निर्णायक संजना वत्स रस्तोगी एवं बबीता राणा एवं शांति निकेतन स्कूल की प्रिंसिपल विभा गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।

ये हैं हमारे सहयोगी
आयोजन में हमारे सहयोगी द अध्ययन स्कूल, केएमसी हॉस्पिटल, शांति निकेतन विद्यापीठ, हॉस्पिटेलिटी पार्टनर होटल हाइफन दिल्ली रोड, दयाल फर्टिलाइजर्स, एपेक्स बिल्डर्स, सपना मेटरनिटी एवं नर्सिंग होम, किंग ब्रेड, महालक्ष्मी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, द्रोण पब्लिक स्कूल, महावीर इंटरनेशनल स्कूल,न्यू लक्ष्मी साउंड ट्रेक, जेएस एकेडमी, वीएलसीसी, दुर्गा ड्रेस एम्पोरियम, गुरु क्लासेस, माय पब्लिक स्कूल, एएस फोटो स्टूडियो, ज्ञान अनवेषण इंस्टीट्यूट और एंजेल एकेडमी हैं।


इनसेट--13 अगस्त सुबह इंटर स्कूल डांस कांटेस्ट
13 अगस्त सुबह 9.30 बजे भैंसाली मैदान में इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी समूह में देशभक्ति के तरानों पर नृत्य प्रस्तुति देेंगे।

इस नंबर पर करें संपर्क
मां तुझे प्रणाम के आयोजनों की कड़ी में आप भी जुड़ सकते हैं। आयोजनों की किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए 9897551109 पर संपर्क कर सकते हैं।

इन तिथियों में होंगे कार्यक्रम
13 अगस्त सुबह इंटर स्कूल डांस कांटेस्ट।
13 अगस्त की शाम सुमेरु संध्या।
14 अगस्त कवि सम्मेलन व मुशायरा।
15 अगस्त की सुबह सामूहिक राष्ट्रगान।
15 अगस्त की शाम जश्न-ए-आजादी।

खास बातें===
- अमर उजाला ‘मां तुझे प्रणाम’ फैंसी ड्रेस कांटेस्ट में बच्चों ने दिया देशभक्ति का संदेश
- शांति निकेतन विद्यापीठ में हुआ फिनाले, मान्या, उमंग, सृष्टि रहे प्रथम तीन विजेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed