{"_id":"595184324f1c1bb2338b4916","slug":"111498514482-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद की बधाई देने पर चले लाठी-डंडे, कई घायल, पांच की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद की बधाई देने पर चले लाठी-डंडे, कई घायल, पांच की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
भावनपुर थाने में दरोगा से होती नोकझोंक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में गांव पचपेड़ा में ईद की बधाई को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडे चलने के साथ पथराव हो गया। जिसमें 10 लोग घायल हो गए। पांच लोगों की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया है।
भावनपुुर थाना के गांव पचपेड़ा निवासी मोहसिन, नौशाद, इकबाल, पप्पू नमाज के बाद अपने रिश्ते के चाचा हनीफ के घर ईद की बधाई देने पहुंचे थे। जहां पर पहले से ही अब्दुल, इस्माईल सहित कई लोग बैठे थे। मोहसिन पक्ष ने अब्दुल पक्ष का विरोध किया तो दोनो पक्षों में गालीगलौज के बाद लाठी-डंडे चल गए। मारपीट और पथराव में दोनो पक्षों से शहजाद, जावेद, अब्दुल, आजाद, सावेज, जुनैद, सैफ अली, ग्यास, पप्पू, मोहसिन घायल हो गए। इनमें अब्दुल, जावेद, आजाद, शहजाद, ग्यास को गंभीर चोटें आईं।
भावनपुर इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही परिवार से हैं। शौकीन पुत्र हनीफ की तहरीर पर इकबाल, मानु, नौशाद, मोहसिन, उस्मान, पप्पू और उमर वही, जमील पुत्र मुस्तफा की ओर से अब्दुला, इस्माईल, जावेद, शाहरुख, मारूफ, इसरार, और कामरान को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
महिलाओं ने किया पथराव
थाने में ही दोनों पक्ष भिड़ने को तैयार हुए तो दरोगा राजवीर सिंह ने उन्हें हड़का दिया। वहीं, दोनों पक्षों के लोगों के थाने पहुंचते ही पचपेड़ा में महिलाओं ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया।
बकरी चोरी पर विवाद
पचपेडा निवासी जन कल्याण महिला समिति की अध्यक्ष नूर बानो की एक माह पूर्व बकरी चोरी हो गई थी। नूर बानो ने दूसरे पक्ष के मानू पर बकरी चोरी का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। लेकिन गांव के लोगो ने दोनो पक्षों का समझौता करा दिया था। तभी से दोनो पक्षों में रंजिश चली आ रही है। जिसको लेकर ईद पर यह संघर्ष हो गया।