फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   11 kg cake cut on dog Alex's birthday in Meerut

डॉग की ऐसी बर्थडे पार्टी न देखी होगी: 11KG का केक...सुबह से भंडारे, डिनर में 40 व्यंजन, कई विदेशी मेहमान भी आए

Sun, 01 Jun 2025 10:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गंगानगर (मेरठ)
अमर उजाला नेटवर्क, गंगानगर (मेरठ) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 01 Jun 2025 10:01 PM IST
सार

पशु प्रेमी ने कॉलेज परिसर में एलेक्स के लिए शीशे का घर बनाया हुआ है। इसमें बेड, गद्दे से लेकर ऐसी, पंखे तक की सुविधा है। शादियों में हीटर का प्रयोग किया जाता है। परिसर में झूले से लेकर फाउंटेन, कॉटेज और पूल है।

विज्ञापन
11 kg cake cut on dog Alex's birthday in Meerut
पशु प्रेमियों ने पालतू कुत्ते का मनाया जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में एक पालतू कुत्ते एलेक्स की अनोखी बर्थडे पार्टी हुई। इसमें 11 किलो का केक काटा गया। पार्टी में 400 से अधिक पशु प्रेमी शामिल हुए। कई विदेशी मेहमानों ने भी शिरकत की। 

विज्ञापन

बर्थडे पार्टी का आयोजन ट्रांसलेम कॉलेज के निदेशक पशु प्रेमी डॉ. शमीम अहमद ने किया। सुबह में अनेक स्थानों पर भंडारे किए गए। शाम को सेंट बर्नार्ड प्रजाति के पालतू कुत्ते एलेक्स का 11 किलो का केक काटा गया। परिसर को गुब्बारों, लाइटों से सजाया गया। शिवरंजनी एंटरटेनर ग्रुप के कलाकारों ने अपनी परफॉर्मेंस दी।  इस दौरान लक्की ड्रा भी निकले गए। इसमें पहले विनर को रेफ्रिजरेटर दिया गया। पशुप्रेमियों ने गानों पर खूब आनंद लिया। सभी को रिटर्न गिफ्ट भी दिए गए। डिनर में 40 से अधिक व्यंजनों का लोगों ने आनंद लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एलेक्स का शीशे का घर, एसी भी लगा
पशु प्रेमी ने कॉलेज परिसर में एलेक्स के लिए शीशे का घर बनाया हुआ है। इसमें बेड, गद्दे से लेकर ऐसी, पंखे तक की सुविधा है। शादियों में हीटर का प्रयोग किया जाता है। परिसर में झूले से लेकर फाउंटेन, कॉटेज और पूल है। एलेक्स के अलावा खरगोश, मछलियां, कबूतर सहित कई पक्षी रहते हैं। 

विज्ञापन

कोविड में सड़क पर लावारिश मिला था एलेक्स 
डॉ. शमीम अहमद बताते हैं कोविड के समय सेंट बर्नार्ड प्रजाति का कुत्ता लावारिश हालात में मिला था। वह बुरी तरह से घायल था। वह उसे अपने साथ ले आए और उसका उपचार किया। उसका नाम एलेक्स रखा। वर्तमान में गाय, कुत्ते, पक्षियों की सेवा कर रहे हैं। इस कार्य में उनकी टीम पूरा सहयोग करती है।

करीब 10 राज्यों से मेहमान पहुंचे
डॉ. शमीम अहमद ने बताया कि बर्थडे पार्टी में करीब 10 राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, केरल, मध्यप्रदेश आदि राज्यों से मेहमान पहुंचे। वहीं, गंगानगर की दादा-दादी आश्रम की संचालिका नम्रता शर्मा और बुजुर्ग पहुंचे। सभी लोग गिफ्ट लेकर आए। डॉ. शमीम के मुताबिक पार्टी में 400 से अधिक पशु प्रेमियों ने शिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed