फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   11.29 lakh stolen from Axis Bank ATM, case registered

एक्सिस बैंक के एटीएम से 11.29 लाख चोरी, मुकदमा दर्ज

Fri, 02 Sep 2022 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
11.29 lakh stolen from Axis Bank ATM, case registered
एक्सिस बैंक के एटीएम से 11.29 लाख चोरी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर के रिठानी में एक्सिस बैंक के एटीएम से बदमाशों ने 11.29 लाख रुपये उड़ा लिए। पैसे चोरी होने की जानकारी एटीएम के अधिकारियों को पांच दिन बाद लगी। परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की जांच में सामने आया कि एटीएम में पैसा डालने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने पैसा गायब किया है। दो कर्मचारी मोहित व सुनील को नामजद कराया गया है। एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक सर्वर डाउन की शिकायत पर 29 अगस्त को एटीएम में पैसा डालने वाली कंपनी के कर्मचारी एटीएम बूथ पर पहुंचे थे। बगैर जांच के वापस लौटे और न किसी को जानकारी दी। 30 और फिर 31 अगस्त को पहुंचे। एटीएम से छेड़छाड़ का अंदेशा जताकर अपने अधिकारियों को अवगत कराया। बृहस्पतिवार को जांच करने टीम एटीएम में पहुंची तो पता चला कि 11.29 लाख कैश गायब है। बताया गया कि 26 अगस्त को 12 लाख रुपये का कैश एटीएम में रखा गया था। एटीएम मशीन से सिर्फ करीब 50 हजार की रकम निकल पाई है। एटीएम में 100-100 और 500-500 रुपये के नोट थे।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि एटीएम में कोई तोड़फोड़ नहीं हुई। बदमाशों ने एटीएम को चाबी से खोलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने एटीएम में रकम डालने वाली कंपनी के कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। रकम निकालते समय बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे डाल दिया था। जिससे रिकार्डिंग न हो सके। बताया गया है कि बदमाश एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर भी ले गए। कंपनी के कर्मचारियों ने रकम डाली ही नहीं है। इसकी भी जांच होगी। एक्सिस बैंक के अधिकृत अधिवक्ता गौरव बैंसला की तहरीर पर पुलिस ने कैश डालने वाली कंपनी के कर्मचारी मोहित और सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एटीएम मशीन में रकम डालने वाले कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे उड़ाए पैसे, पुलिस अनजान
एटीएम के अधिकारियों ने चोरी की शिकायत दी। इसका पता लगते ही पुलिस ने एटीएम में पैसा डालने वाली कंपनी पर सवाल उठा दिए। पुलिस ने कहा कि पहले यह सुबूत देना होगा कि एटीएम में पैसा रखा था या नहीं। बगैर तोड़फोड़ के पैसा कैसे गायब हो गया। चाबी किस-किस के पास रहती है। उस सभी से पुलिस पूछताछ करेगी। काफी गहमागहमी के बाद परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed