फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नौचंदी मेले पर असर डाल सकता है मौसम का मिजाज

नौचंदी मेले पर असर डाल सकता है मौसम का मिजाज

Sat, 18 May 2019 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
नौचंदी मेले पर असर डाल सकता है मौसम का मिजाज
- बुधवार और बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को आई बारिश और तेज हवा से काम हुआ बाधित
विज्ञापन

- 18 मई से 24 जून तक चलना है नौचंदी मेला, लेकिन 5 जून से मानसून आने की हो रही है भविष्यवाणी
- ऐसे में मेले पर डल सकता है प्रतिकूल असर
- लोकसभा चुनाव आचार संहिता में फंसा मेला पहले ही शुरू हुआ है एक माह देर से शुरू
- आज जिलाधिकारी करेंगे मेला नौचंदी का उद्घाटन
मेरठ। नौचंदी मेला आयोजन इस बार आशंकाओं से ही घिरा नजर आ रहा है। पहले जहां चुनाव आचार संहिता के चलते मेला एक माह विलंब से शुरू हो रहा है, तो अब मौसम का मिजाज नौचंदी मेला की चमक को फीका करता नजर आ रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार जून के पहले सप्ताह में मानसून का आगाज हो रहा है।
मेला नौचंदी होली के दूसरे रविवार से शुरू होने की पंरपरा है। ऐसे में विधिवत रूप से नौचंदी मेला का शुभारंभ 31 मार्च से होना था, लेकिन लोकसभा की चुनाव आचार संहिता के कारण मेला नौचंदी की तैयारियों के ठेके समय पर नहीं उठ पाए और मेला तैयारियां पूरी तरह बाधित हो गई। किसी तरह 31 मार्च को मंडलायुक्त ने परंपरा का निर्वहन करते हुए मेला नौचंदी का औपचारिक उद्घाटन किया। लेकिन ठेकों को नीलाम करने की अनुमति आयोग से जिला पंचायत को नहीं मिली। करीब एक माह के इंतजार के बाद अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में ठेके नीलाम करने की अनुमति आयोग से मिली और उसके बाद मई के पहले सप्ताह में तहबाजारी, विद्युत सजावट, मेला मैदान व्यवस्था, पार्किंग आदि के ठेके छोड़े गए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने मेला आयोजन कमेटी गठित की और उसमें तय हुआ कि मेले का उद्घाटन 18 मई को करने के साथ ही 23 मई को माता की चौकी और 24 मई से पटेल पंडप में सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

लेकिन अब मानसून मेला आयोजन पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार जून के पहले सप्ताह से मानसून का आगाज होने जा रहा है। ऐसा नहीं कि पहले नौचंदी खराब मौसम का शिकार नहीं हुआ, पहले जहां पूरे मेले के दौरान एक दो बार आंधी और बारिश से मेले की थोड़ी बहुत व्यवस्था बिगड़ी थी, लेकिन इस बार तो मेले का लगभग पूरा समय ही मानसून की जद में आता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में तैयारी रही बाधित
मेला आयोजन 18 मई से उद्घाटन के साथ शुरू होना है। बुधवार और बृहस्पतिवार को धूलभरी तेज आंधी और बारिश के बाद शुक्रवार शाम तेज बारिश के बीच हुई ओलावृष्टि के कारण मेला तैयारियां प्रभावित हुई हैं। बावजूद इसके जिला पंचायत अध्यक्ष का दावा है कि मेला इस बार पूरी रौनक के साथ आयोजित होगा। जिसके लिए रात दिन काम कराया जा रहा है।

आज होगा मेले का भव्य उद्घाटन
मेरठ। सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक मेला नौचंदी का भव्य उद्घाटन 18 मई (आज) को होगा। उद्घाटन मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम और जिलाधिकारी अनिल ढींगरा करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष और मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने बताया कि उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी। स्वरुप फाउंडेशन के संयोजन में होने वाले उद्घाटन समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंजाबी गायब रणबीर और शिवजोत के साथ ही एक्ट्रेस टिया ठाकुर और तमन्ना सोढी व एक्टर और सिंगर गौरव नागपाल प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed