{"_id":"5cc37459bdec22078d32db40","slug":"101556313177-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने ईंट भट्ठा सील किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने ईंट भट्ठा सील किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने ईंट भट्ठा सील किया
सरूरपुर। कस्बा खिवाई में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों पर शुक्रवार को एसडीएम सरधना ने तहसील टीम व थाना पुलिस के साथ छापेमारी की। मानक के अनुरूप कार्य करने वाले भट्ठों को सील कर दिया गया। इस दौरान क्षेत्र के ईंट भट्ठा संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
गौरतलब है कि क्षेत्र में ईंट भट्ठों के लिए अवैध खनन किया जा रहा है मानकों के अनुरूप भट्ठे नहीं चलाए जा रहे हैं। कस्बा खिवाई के लोगों ने एसडीएम सरधना से शिकायत की थी। एसडीएम सरधना ने तहसील टीम व पुलिस को साथ कई ईंट भट्ठों की जांच की। छापेमारी के दौरान खिवाई में एक ईंट भट्ठे का मालिक कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका। अधिकारियों की जांच में खनन की अनुमति से संबंधित कोई आदेश भट्ठा मालिक पास नहीं थे। वहीं दूसरे ईंट भट्टे पर धड़ल्ले से ईंट पथाई का काम जारी था। एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय ने कौशिक ईंट भट्टे को सील कर दिया और इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही।
एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय के मुताबिक काफी दिनों से कस्बा खिवाई में चल रहे ईंट भट्टों के खिलाफ अवैध खनन और बिना लाइसेंस के भट्ठे चलने की शिकायत मिल रही थीं। तहसील टीम व थाना पुलिस को लेकर इन भट्ठों पर छापेमारी की गई है। बिना मानकों के चल रहे कौशिक भट्ठे को सील कर दिया गया। बाकी भट्ठों की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।