फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सफाई को पुरानी व्यवस्था पर लौटेगा नगर निगम

सफाई को पुरानी व्यवस्था पर लौटेगा नगर निगम

Mon, 25 Mar 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
सफाई को पुरानी व्यवस्था पर लौटेगा नगर निगम
- शहर की सफाई के लिए पुरानी व्यवस्था की तरफ लौटेगा नगर निगम
विज्ञापन

- अब हर वार्ड में ठेले से उठाया जाएगा कूड़ा, तैयार होगी वर्मी कंपोस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। महानगर में कूड़ा उठाने के लिए 10 करोड़ रुपये से खरीदी गईं गाड़ियों के बाद भी जनता को कूड़े से मुक्ति नहीं मिल रही। इसका कारण गाड़ियों के डोर टू डोर न पहुंचना है। अब नगर निगम प्रशासन फिर से पुरानी व्यवस्था की तरफ रुख कर रहा है। निगम ने शहर में फिर से रिक्शा ठेला उतारने की योजना बनाई है। साथ ही हर वार्ड में वर्मी कंपोस्ट यूनिट लगाकर गीले कूड़े से खाद तैयार की जाएगी।
महानगर 90 वार्डों में परिवर्तित है। हर वार्ड की जनसंख्या 15 से 20 हजार है। यदि प्रत्येक वार्ड में कूड़ा उठाने के लिए दो-दो कूड़ा गाड़ी दी जाए तो 180 गाड़ियों की जरूरत है। निगम प्रशासन ने 10 करोड़ रुपये खर्च कर 155 कूड़ा गाड़ी खरीदी थी। इन गाड़ियों के चालकों के मानदेय, डीजल आदि पर प्रतिमाह निगम खजाने से एक करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। साथ ही डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था करने की बात कही थी, लेकिन डोर टू डोर गाड़ी न पहुंचने के कारण सफलता नहीं मिली। कूड़ा का समाधान न होने के कारण शहर स्वच्छ शहरों की सूची में नहीं आ सका। अब नगर निगम ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए पुराने तरीके से सोचना शुरू कर दिया है। अब रिक्शा ठेलों से डोर टू डोर कूड़ा उठाया जाएगा। इसके लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र कुमार सहित सभी सफाई निरीक्षकों ने प्रस्ताव रखा है। तर्क दिया है कि जिस प्रकार प्राइवेट कॉलोनियों में कर्मचारी घर-घर से रिक्शा ठेले में कूड़ा उठाते हैं उसी तरीके से शहर के हर घर से कूड़ा उठाया जा सकता है। इससे कोई घर भी नहीं छूटेगा और शहर कूड़ा मुक्त भी हो जाएगा।
विज्ञापन

गीला और सूखे कूड़े के लिए ठेले में होंगे दो ड्रम
नगर निगम द्वारा शहर से कूड़ा उठाने के लिए सड़कों पर उतारे जाने वाले रिक्शा ठेलों में दो ड्रम रखवाए जाएंगे। जिनमें एक ड्रम में गीला तो दूसरे में सूखा कूड़ा इक्टठा किया जाएगा। इससे वर्मी कंपोस्ट यूनिट पहुंचते ही कूड़े की छटनी करने में देरी न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली भूमि पर लगेगी कंपोस्ट यूनिट
हर घर से कूड़ा उठाने के बाद समस्त कूड़ा उसी वार्ड में निगम अपनी भूमि जैसे पानी की टंकी परिसर और अन्य स्थानों पर इक्ट्ठा करेगा। प्रतिदिन उस कूड़े से पॉलीथिन, कागज, लोहा, प्लास्टिक आदि की छटनी की जाएगी। इससे निकलने वाले कूड़ा कबाड़ियों को दिया जाएगा। गीले कूड़े से वर्मी कंपोस्ट तैयार की जाएगी। इसके लिए कुछ संस्थाओं को साथ लिया जाएगा।

-------------------
पूरी है तैयारी
शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था शत प्रतिशत लागू करने के लिए छोटी गलियों में रिक्शा ठेला उतारा जाना जरूरी है। इसलिए इस योजना को अमलीजामा पहनाए जाने की तैयारी की गई है। फिलहाल सभी सफाई इंस्पेक्टरों को प्रत्येक वार्ड का नक्शा तैयार करने और कंपोस्ट यूनिट के लिए स्थल चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। -मनोज कुमार चौहान, नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed