{"_id":"5c7c451fbdec2213dd6dcb03","slug":"101551648031-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स फैक्ट्री में भीषण आग, गाय मरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स फैक्ट्री में भीषण आग, गाय मरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गश्ती पुलिस ने आग लगते देख फैक्ट्री में सो रहे चौकीदार को जगाया
- आग पर काबू पाने में लगे करीब चार घंटे, एक गाय की जलकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
नौचंदी थाना क्षेत्र में शनिवार देररात एक बल्ला बनाने की फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना पाकर दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों का माल जलकर राख हो गया। फैक्ट्री में बंधी एक गाय भी झुलसकर मर गई।
सरस्वती लोक निवासी रवि उर्फ गुड्डू बंसल की बंसल स्पोर्ट्स के नाम से फर्म है। उनका एक गोदाम नौचंदी क्षेत्र में है। यहां क्रिकेट बैट बनते हैं। साथ ही बड़े स्तर पर लकड़ी चिराई का काम होता है। शनिवार रात करीब 3:00 बजे गश्त के दौरान नौचंदी थाने के दरोगा सोमनाथ सिंह ने गोदाम से आग की लपटें उठती देखीं। मौके पर पहुंचकर उन्होंने गोदाम में सो रहे चौकीदार शंकर को जगाया। शंकर ने गोदाम में गाय के बंधे होने की सूचना पुलिस को दी। वह कंबल लेकर गाय को बचाने पहुंचा, लेकिन भीषण आग के कारण उसे बचा नहीं पाया। सूचना के बाद परतापुर, घंटाघर, मवाना और पुलिस लाइन की छह दमकल गाड़ियां पहुंची और आग बुझाई।
शार्ट सर्किट से लगी आग
प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शार्ट सर्किट ही सामने आई है। लकड़ियों के गट्ठर अधिक होने के कारण आग फैलती चली गई। इस कारण उसे बुझाने में समय लग गया। जब तक आग पर काबू पाया गया, अंदर बंधी गाय झुलसकर मर गई। - संजीव कुमार सिंह, एफएसओ, पुलिस लाइन