{"_id":"5c6479babdec224dce166dc5","slug":"101550088634-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर उतरी पुलिस, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर उतरी पुलिस, मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- लालकुर्ती पुलिस ने फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त कराए
- पुलिस ने आठ हजार का जुर्माना वसूला
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। लालकुर्ती पुलिस अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को सड़क पर उतरी। पुलिस ने इस दौरान चार वाहन जब्त किए। कई वाहनों से लगभग आठ हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला।
इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत जीरो माइल से हुई। बेगमपुल से बेगमबाग और पीएल शर्मा रोड पर अभियान चलाया। कई जगह पुलिस की लोगों से नोंकझोक भी हुई। अभियान में थाना पुलिस, यूपी-100 कार व बाइक के अलावा क्षेत्रीय फैंटम पुलिस भी शामिल रही। जब पुलिस ने व्यवस्था बिगाड़ रहे वाहनों को हटवाना शुरू किया तो वहां अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने जाम लगा रहे ठेले और फुटपाथ कब्जाने वाले लोगों को दौड़ा लिया। कुछ के चालान भी हुए। कुछ ही देर में जीरो माइल से बेगमपुल चौराहे तक एक तरफ का रास्ता खाली दिखने लगा। करीब डेढ़ घंटे की कार्रवाई के बाद पुलिस लौट गई। इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्व में भी अतिक्रमण को लेकर निरीक्षण किया गया था और लोगों को हिदायत दी गई थी, लेकिन लोग नहीं माने। इसी के चलते अभियान चलाया गया। उन्होंने आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही।