फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सौर ऊर्जा से जगमगाएगा सिटी रेलवे स्टेशन

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा सिटी रेलवे स्टेशन

Thu, 14 Feb 2019 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
सौर ऊर्जा से जगमगाएगा सिटी रेलवे स्टेशन
- सिटी स्टेशन पहुंची सोलर प्लेटें, जल्द शुरू होगा इंस्टालेशन
विज्ञापन

- 750 सोलर प्लेटें लगाई जाएंगी, कॉलोनी में भी पहुंचेगी बिजली
फोटो...
दीपक भारद्वाज
मेरठ। बिजली बचाने के लिए रेलवे ने स्टेशनों पर सोलर प्लांट लगाने की घोषणा की थी। इसी के तहत सिटी स्टेशन पर सोलर प्लांट लगाने की तैयारियां शुरू हो गई है। सोलर प्लांट के लिए स्टेशन पर प्लेटें पहुंच गई हैं। उम्मीद है एक माह में सोलर प्लांट से स्टेशन को बिजली मिलने लगेगी।
उत्तर रेलवे के ‘ए’ श्रेणी के स्टेशनों में शामिल सिटी स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा मौजूद है। एस्केलेटर को छोड़ दें तो प्लेटफार्म एक और दो पर लगी लिफ्ट का संचालन किया जाता है। इससे बिजली की खपत अधिक होती है। इसी को देखते हुए सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। अजोर कंपनी को रेलवे की ओर से सोलर प्लांट लगाने का ठेका दिया गया है। कंपनी के इंजीनियरों ने स्टेशन का निरीक्षण कर साइट फाइनल कर दी है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर के मुताबिक फरवरी के अंतिम सप्ताह तक सोलर प्लेट का इंस्टालेशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कॉलोनी को भी मिलेगी बिजली
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सोलर प्लांट से सबसे पहले स्टेशन पर ऊर्जा मिलेगी। इसके बाद स्टेशन कॉलोनी को आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए 350 केवीए का प्लांट लगाया जा रहा है। इसका उपयोग स्टेशन के लिए होगा। वहीं, कालोनी के लिए 250 केवीए का प्लांट अलग से लगाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलईडी लाइटों से जगमगा रहा स्टेशन
रेलवे ने पहले भी बिजली की खपत करने के लिए स्टेशन पर एलईडी लाइट लगाईं थी। स्टेशन परिसर के बाहर और प्लेटफार्म पर एलईडी लाइटें पिछले एक साल से अधिक समय से जगमगा रही हैं। इससे भी बिजली की बचत हो रही है।

बिजली विभाग को भी करेंगे आपूर्ति
रेलवे सोलर प्लांट से बिजली विभाग को भी बिजली देने की योजना पर कार्य कर रहा है। सिटी स्टेशन पर विद्युत विभाग के इंजीनियरों का कहना है कि सोलर प्लांट लगने के बाद बिजली विभाग की भी सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed